1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. ‘जब क्रूड ऑयल सस्ता था तब निजी कंपनियों को मुनाफ़ा दिला रहे थे…’ तेजस्वी ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर मोदी सरकार को घेरा

‘जब क्रूड ऑयल सस्ता था तब निजी कंपनियों को मुनाफ़ा दिला रहे थे…’ तेजस्वी ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर मोदी सरकार को घेरा

Petrol and Diesel Price Hike : पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत के लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। पिछले 10 दिनों में तीसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। इसके साथ ही सीएनजी की कीमत में भी इजाफा देखने को मिला है। इस पर विपक्ष दलों के नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि जब क्रूड ऑयल सस्ता था तब सरकार जनता की जेब काटकर निजी कंपनियों को मुनाफ़ा दिला रही थी और अब भाव 2014 से भी कम है तो दाम दोगुने कर दिये गए हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने मोदी सरकार को घेरा, कहा-दुनिया की सबसे बड़ी 100 कंपनियों की सूची में अब भारत की कोई भी कंपनी नहीं बची

दरअसल, शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर, डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर और सीएनजी की कीमत में एक रुपए प्रति किलो की बढ़ोत्तरी की गयी है। इस पर बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा, “मोदी सरकार ने आज फिर सीएनजी पेट्रोल डीज़ल के दाम बढ़ा दिए। जनविरोधी पूँजीपरस्त एनडीए सरकार ने विगत 10 दिनों में तेल की कीमतों में लगभग 5 रुपए की वृद्धि की है यानि 50 पैसे प्रतिदिन। अभी और बढ़ना शेष है। जब क्रूड ऑयल सस्ता था तब भी ये आपकी जेब काट निजी कंपनियों को मुनाफ़ा दिला रहे थे और अब भी। जो भाव कच्चे तेल का 2014 में था अब उससे भी बहुत कम है लेकिन पेट्रोल-डीजल के दाम दुगुना हो गए है।”

उन्होंने आगे लिखा, “आने वाले दिनों में जनता को भयंकर महंगाई झेलनी पड़ेगी, प्राइवेट सेक्टर की नौकरियां जायेंगी, प्रवासी श्रमिक वापस लौटेंगे, लघु उद्योग-धंधे कम होंगे, गरीबी-बेरोजगारी बढ़ेगी। नफ़रत का कारोबार, भाषणबाजी, रील्स और एंटरटेनमेंट के लिए जिसे चुना था, वो Full Entertainment मिलता रहेगा। नौकरी, गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, कृषि, गांव-किसान, शिक्षा-स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था इत्यादि पर गहन विचार विमर्श और ध्यान केंद्रित करने की बजाय इनका फोकस संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग, हेडलाइन मैनेजमेंट, हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद, गाय-गोबर और स्थलों के नाम बदलने पर रहेगा।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...