1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. आरसीबी हार कर भी क्यों है खुश, और SRH की जीत निराशाजनक? समझें पूरा मामला

आरसीबी हार कर भी क्यों है खुश, और SRH की जीत निराशाजनक? समझें पूरा मामला

SRH vs RCB Match : सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 55 रनों से जीत दर्ज की। लेकिन, यह जीत मेजबान टीम के लिए असंतोषजनक थी, क्योंकि वह क्वालीफायर 1 में जगह बनाने से चूक गए। वहीं, आरसीबी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए क्वालीफायर 1 में जगह बनाने में सफल रही है। ऐसे में गतविजेता टीम को यह हार जीत की तरह भी लग सकती है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- WPL 2027 : महिला प्रीमियर लीग के 5वें सीजन का एलान, जनवरी में होगा आगाज, जानें कब-कहां होगी नीलामी?

दरअसल, हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल में खेले गए इस मैच में एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जिसके बाद उन्हें आरसीबी के NRR को पार करने के लिए 90 या उससे ज़्यादा रनों से हराना था। ताकि टॉप-2 में जगह बनाकर क्वालीफायर 1 में पहुंच सके। वहीं, आरसीबी का पहला लक्ष्य 166 रन बनाना था, ताकि वह टॉप-2 में जगह बनाने की दौड़ में बनी रहे।

इस मैच में आरसीबी को 55 रनों से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने 200 रन बनाकर क्वालीफायर 1 अपनी जगह पक्की कर ली। बता दें कि क्वालीफायर-1 में पहुंचने वाली टीमों को दो तरीके से फायदा मिलता है- इसमें जीत दर्ज करने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाती है और अगर टीम हारती है तो वह एलिमिनेट नहीं होगी। उन्हें क्वालीफायर-2 के जरिये फाइनल में पहुंचने का दूसरा मौका मिलेगा। ऐसे में सभी टीमें टेबल पर टॉप-2 में खत्म करने को देखती हैं।

बता दें कि आईपीएल 2026 का क्वालीफायर 1 मैच, 26 मई को धर्मशाला में खेला जाना है, जहां आरसीबी और जीटी की भिड़ंत होगी। इस मैच में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी।

पढ़ें :- IPL 2027 में ऑस्ट्रेलियाई स्टार्स नहीं आयेंगे नजर! 20 टेस्ट समेत 34 मैचों के बीच खिलाड़ियों के वर्कलोड ने बढ़ाई चिंता
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...