1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Petrol Diesel CNG Price Hike : पिछले 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, CNG भी हुई महंगी

Petrol Diesel CNG Price Hike : पिछले 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, CNG भी हुई महंगी

Petrol Diesel Price Hike : पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत के लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। पिछले 10 दिनों में तीसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। इसके साथ ही सीएनजी की कीमत में भी इजाफा देखने को मिला है। शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर, डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर और सीएनजी की कीमत में एक रुपए प्रति किलो की बढ़ोत्तरी की गयी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Petrol Diesel CNG Price Hike : पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत के लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। पिछले 10 दिनों में तीसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। इसके साथ ही सीएनजी की कीमत में भी इजाफा देखने को मिला है। शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर, डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर और सीएनजी की कीमत में एक रुपए प्रति किलो की बढ़ोत्तरी की गयी है।

पढ़ें :- 'मोदी जी की रणनीति एक तरह से स्लो पॉइज़निंग जो गरीबों को कर रही तबाह...' कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का बड़ा हमला

पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम में ताजा बढ़ोत्तरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 87 पैसे बढ़कर 98.64 रुपये/लीटर से 99.51 रुपये/लीटर हो गई है, जबकि डीजल की कीमत 91 पैसे बढ़कर 91.58 रुपये से 92.49 रुपये/लीटर हो गई है। वहीं, सीएनजी 81.09 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीजल कीमत 3-3 रुपए बढ़ाई गई थी। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ था। ऐसे में पिछले 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल करीब 5 रुपए महंगा हो गया है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमत में आज दूसरी बार इजाफा हुआ है।

बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से सबसे ज्यादा आम आदमी की जेब पर असर पड़ेगा। इसके अलावा, सीएनजी की कीमत बढ़ने के बाद ऑटो, कैब और टैक्सी के किरायों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से माल ढुलाई (ट्रांसपोर्टेशन) की लागत बढ़ जाती है, क्योंकि ट्रकों और अन्य वाहनों का मुख्य ईंधन डीजल होता है। लागत बढ़ने से ट्रांसपोर्टर्स फ्रेट रेट (माल-भाड़ा) बढ़ा देते हैं। अंततः, यह बढ़ा हुआ बोझ आम जनता पर पड़ता है और बाजार में हर रोजमर्रा की वस्तु, जैसे सब्जियां, फल, दूध और अन्य सामान महंगे हो जाते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...