1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Maruti Suzuki Price Hike : मारुति की कारें महंगी हो जाएंगी ,  जानें कितनी बढ़ेंगी कीमतें

Maruti Suzuki Price Hike : मारुति की कारें महंगी हो जाएंगी ,  जानें कितनी बढ़ेंगी कीमतें

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी गाड़ियों की कीमत बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि जून 2026 से उसकी Passenger cars की कीमतों में बढ़ोतरी की जाएगी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Maruti Suzuki Price Hike : देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी गाड़ियों की कीमत बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि जून 2026 से उसकी Passenger cars की कीमतों में बढ़ोतरी की जाएगी। यह बढ़ोतरी अधिकतम 30,000 रुपये तक हो सकती है यह बढ़ोतरी अधिकतम 30,000 रुपये तक हो सकती है। कंपनी का कहना है कि कच्चे माल और अन्य खर्चों में लगातार बढ़ोतरी होने की वजह से यह फैसला लिया गया है। हालांकि, हर मॉडल की कीमत में बढ़ोतरी अलग-अलग होगी।

पढ़ें :- 'Ather Community Day 2026' : Ather सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर 29 अगस्त को होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

इन कारों पर पड़ेगा असर?

अरीना शोरूम
मारुति सुजुकी अपनी गाड़ियों की बिक्री मुख्य रूप से दो चैनलों – अरीना और नेक्सा के जरिए करती है। अरीना शोरूम में Alto K10, S-Presso, Celerio, WagonR, Eeco, Swift, Dzire, Ertiga, Brezza और Vitara जैसे लोकप्रिय मॉडल उपलब्ध हैं।

नेक्सा शोरूम
वहीं, नेक्सा शोरूम में Baleno, Fronx, Grand Vitara, Jimny, XL6, Invicto और हाल ही में लॉन्च हुई e-Vitara जैसी गाड़ियां सेल की जाती हैं। कंपनी ने संकेत दिया है कि लगभग सभी मॉडलों पर कीमत बढ़ोतरी का असर देखने को मिल सकता है, लेकिन हर कार की कीमत अलग-अलग मात्रा में बढ़ेगी।

पढ़ें :- TVS Raider 125 Doctor Doom Edition: टीवीएस रेडर 125 का न्यू एडिशन लॉन्च ,जानें कीमत और फीचर्स
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...