1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Earthen Pot Water : तपती गर्मी में ठंडा रहेगा मटके का पानी, अपनाये ये देसी ट्रिक

Earthen Pot Water : तपती गर्मी में ठंडा रहेगा मटके का पानी, अपनाये ये देसी ट्रिक

  ठंड़ा पानी गर्मी के मौस में सच्चा साथी माना जाता है। गृहस्थी में घड़ा इंसानों का सबसे पुराना दोस्त माना जाता है। सदियों से भारतीय जीवन शैली में मिटटी का घड़ा जीवन को आनंददायक बनाने के लिए हमसफर बनता चला आया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Earthen Pot Water  :  ठंड़ा पानी गर्मी के मौस में सच्चा साथी माना जाता है। गृहस्थी में घड़ा इंसानों का सबसे पुराना दोस्त माना जाता है। सदियों से भारतीय जीवन शैली में मिटटी का घड़ा जीवन को आनंददायक बनाने के लिए हमसफर बनता चला आया है। आज की आधुनिक जीवन शैली में लोग ठंड़े पानी के लिए फ्रीज का इस्तेमाल कर रहे है। जहां फ्रीज के ठंड़े पानी से लोगों की प्यास नहीं बुझती वहीं मटके का मीठा पानी स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ साथ गुणकारी भी होता है। मटके के पानी को ठंडा रखने के लिए कुछ पुरानी पुरानी देसी ट्रिक आपकी मदद कर सकती है।

पढ़ें :- Nutrition & Diet: नाश्ते में शामिल करें स्प्राउट्स सलाद, थकान और सुस्ती को कहें अलविदा

मटके के पानी को ठंडा रखने के लिए मटके को गीले कपड़े या जूट की बोरी को गीला कर के उस से लपेटकर या ढककर रखें। इसके अलावा मटके को ऐसी जगह पर रखें जहां पर धूप ना आती हो और एयर वेंटिलेशन भी सही से हो।

मटके को कभी भी सीधे जमीन पर ना रखें, ऐसा करने से जमीन की गर्मी मटके तक पहुंचती है और पानी सही से ठंडा नहीं हो पाता है। इसलिए मटके को लकड़ी के स्टैंड या किसी मोटे कपड़े पर रखें। ये पानी को ज्यादा देर तक ठंडा बनाए रखने में मदद करता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...