1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. NEET परीक्षार्थियों को सीएम सम्राट चौधरी ने दिया तोहफा, सरकारी बसों में आवागमन रहेगा निःशुल्क

NEET परीक्षार्थियों को सीएम सम्राट चौधरी ने दिया तोहफा, सरकारी बसों में आवागमन रहेगा निःशुल्क

नीट परीक्षा 2026 के लीक होने के बाद परीक्षा की नई तारीख का एलान हुआ है। 21 जून को देशभर में नीट परीक्षा फिर से आयोजित की जाएगी। इससे पहले 3 मई 2026 को हुई परीक्षा पेपर लीक एवं अन्य गड़बड़ियों के कारण रद्द कर दिया गया था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने NEET परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने परीक्षा केंद्र तक जाने के वाले सरकारी बसों में छात्र, छात्राओं का किराया माफ कर दिया है। इसके अलावे परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए जलपान की व्यवस्था के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है। इसके साथ ही बच्चों के ​भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

पढ़ें :- बिहार में निजी स्कूलों पर चला हंटर: सीएम सम्राट चौधरी बोले-फीस, ड्रेस, किताब पर मनमानी नहीं चलेगी, नहीं तो होगी कार्रवाई

दरअसल, नीट परीक्षा 2026 के लीक होने के बाद परीक्षा की नई तारीख का एलान हुआ है। 21 जून को देशभर में नीट परीक्षा फिर से आयोजित की जाएगी। इससे पहले 3 मई 2026 को हुई परीक्षा पेपर लीक एवं अन्य गड़बड़ियों के कारण रद्द कर दिया गया था।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, NEET परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु बिहार राज्य की सभी सरकारी बसों में आवागमन निःशुल्क रहेगा। साथ ही, जिला प्रशासन, राज्य के सभी मठ-मंदिरों एवं गैर-सरकारी संगठनों से आग्रह है कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों हेतु पेयजल, सत्तू आदि की व्यवस्था में सहयोग करें। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ!

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...