चिराग पासवान ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, बिहार लोक सेवा आयोग की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) 4.0 की अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
पटना। बिहार के पटना में TRE-4 के विज्ञापन जारी करने और बीपीएससी नियमावली में बदलाव की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यार्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने अभ्यार्थियों को दौड़ा-दौड़कर पीटा, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। अब एनडीए के सहयोगी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया है।
चिराग पासवान ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, बिहार लोक सेवा आयोग की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) 4.0 की अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
लोकतंत्र में युवाओं को अपनी जायज़ मांगों को रखने का अधिकार है। शिक्षक भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे हजारों अभ्यर्थी लंबे समय से अधिसूचना जारी होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। उनकी आवाज़ सुनने के बजाय बल प्रयोग करना संवेदनशीलता और संवाद की भावना के विपरीत है।
बिहार लोक सेवा आयोग की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) 4.0 की अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
लोकतंत्र में युवाओं को अपनी जायज़ मांगों को रखने का अधिकार है। शिक्षक भर्ती…
पढ़ें :- Bihar Cabinet Expansion : बिहार में सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार इस दिन, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) May 8, 2026
सरकार एवं प्रशासन को चाहिए कि अभ्यर्थियों की मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए जल्द से जल्द TRE 4.0 की अधिसूचना जारी करे तथा युवाओं के भविष्य और उनके धैर्य का सम्मान करे साथ ही अभ्यर्थियों से भी आग्रह की कल ही सरकार के नए मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है , ऐसे में थोड़ा समय दें और धैर्य रखें। सरकार जरूर सकारात्मक पहल करेगी।
बता दें कि, पटना में TRE-4 के विज्ञापन जारी करने और बीपीएससी नियमावली में बदलाव की मांग को लेकर बड़ी संख्या में आज अभ्यार्थी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बड़ी संख्या में अभ्यार्थी पटना कॉलेज से विरोध प्रदर्शन निकालते हुए जेपी गोलंबर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान अभ्यार्थियों ने पुलिस की लगाई गई बैरिकेटिंग को हटाते हुए आगे बढ़ने लगे। इस दौरान पुलिस ने अभ्यार्थियों पर लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई अभ्यार्थी घायल हो गए।