1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Green Vegetables in Summer : गर्मियों में हरी सब्जियां सेहत के लिए वरदान , मूड को बेहतर बनाने में मददगार

Green Vegetables in Summer : गर्मियों में हरी सब्जियां सेहत के लिए वरदान , मूड को बेहतर बनाने में मददगार

गर्मियों में हरी सब्जियां सेहत के लिए वरदान मानी जाती है। इस मौसम में अपनी थाली में हरी सब्जियों को शामिल कर इन कई समस्याओं से बच सकते हैं। ये शरीर को हाइड्रेट रखती हैं, पाचन तंत्र को मजबूत करती हैं, और भीषण गर्मी में लू से बचाती हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Green Vegetables in Summer : गर्मियों में हरी सब्जियां सेहत के लिए वरदान मानी जाती है। इस मौसम में अपनी थाली में हरी सब्जियों को शामिल कर इन कई समस्याओं से बच सकते हैं। ये शरीर को हाइड्रेट रखती हैं, पाचन तंत्र को मजबूत करती हैं, और भीषण गर्मी में लू से बचाती हैं। इनमें कैलोरी कम और फाइबर, विटामिन, व खनिज प्रचुर मात्रा में होते हैं।

पढ़ें :- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले देशभर में तैयारियां तेज, कोलकाता बनेगा मुख्य केंद्र

हरी पत्तेदार सब्जियों में आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक, कैल्शियम, फास्फोरस और सोडियम जैसे खनिज पाए जाते हैं। शरीर को सेहतमंद रखने के लिए पोषण से भरपूर चीजों का सेवन बेहद जरूरी है। अगर आप भी गर्मियों के मौसम में कई समस्याओं से दूर रहना चाहते तो हरी ​ सब्जियों का सेवन लाभप्रद साबित होगा।

2. मूड के लिए
हरी सब्जियों में भरपूर मात्रा में फोलेट पाया जाता है, जो मूड को बेहतर बनाने में मददगार है।

3. आंखों के लिए
आंखों को सेहतमंद रखने के लिए हरी सब्जियों का सेवन बेहद जरूरी माना जाता है। हरी सब्जियों में मौजूद गुण आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार हैं।

4. मोटापा
हरी सब्जियों में कैलोरी काफी कम पाई जाती है जो वजन को कम करने में मददगार है. अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं हरी सब्जियों को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

पढ़ें :- Monsoon Health Guide :  बारिश के मौसम में रख सकते हैं खुद को स्वस्थ और सुरक्षित  , बीमारी रहेंगे दूर

5. पाचन
हरी सब्जियों में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो पाचन को बेहतर रखने में मददगार है. पाचन की समस्या को दूर करने के लिए आप हरी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...