अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, CBSE के मामले में लाखों स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता की सबसे बड़ी समस्या ये है कि कॉपियों को फिर से जांचने की मांग करके भी क्या हासिल होगा क्योंकि घपला करनेवाला भाजपा का करप्ट सिस्टम तो वही है। न कोई ज़िम्मेदारी ले रहा है, न कोई इस्तीफ़ा दे रहा है।
लखनऊ। सीबीएसई की परीक्षा मूल्यांकन प्रणाली को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। विपक्षी दल के नेता इसको लेकर लगातार केंद्र की मोदी सरकार को घेरने में जुटे हुए हैं। नेता विपक्ष राहुल गांधी इस मामले को लेकर लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से सवाल पूछ रहे हैं। अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, न कोई ज़िम्मेदारी ले रहा है, न कोई इस्तीफ़ा दे रहा है।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, CBSE के मामले में लाखों स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता की सबसे बड़ी समस्या ये है कि कॉपियों को फिर से जांचने की मांग करके भी क्या हासिल होगा क्योंकि घपला करनेवाला भाजपा का करप्ट सिस्टम तो वही है। न कोई ज़िम्मेदारी ले रहा है, न कोई इस्तीफ़ा दे रहा है।
उन्होंने आगे लिखा, भाजपा के जिन संगी-साथियों ने सत्ता के आपसी बंटवारे के समय शिक्षा से जुड़े हर मामले का एकाधिकार ले लिया हो, वो भी इस घपले के बाहर आने पर अपने स्वभाव के अनुसार अंडरग्राउंड हो गये हैं। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करनेवाले केवल देश के वर्तमान ही नहीं, बल्कि भविष्य से भी दगा कर रहे हैं। अब कहां है वो ‘ख़ुफ़ियाजीवी’ लोग जो नैतिकता का पट्टा गले में डालकर विभाजन की सियासत करते हैं। Youth कहे आज का, No more भाजपा!
बता दें कि, सीबीएसई कक्षा 12 परीक्षा मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर उठे विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को सीबीएसई मुख्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पुनर्मूल्यांकन और वेरिफिकेशन प्रक्रिया के दौरान छात्रों को आ रही तकनीकी और भुगतान संबंधी समस्याओं पर चर्चा की गई।