1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Mango stone : आम की गुठली में छिपा है त्वचा का ये राज , जानें क्या करें?

Mango stone : आम की गुठली में छिपा है त्वचा का ये राज , जानें क्या करें?

फलों का राजा आम त्वचा को भी दमका सकता है। जी हां इस फल में छिपे हैं ऐसे राज जिनको जान कर आप भी इसके सभी अंगो का इस्तेमाल कर देसी और प्राकृतिक इलाज कर सकते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mango stone : फलों का राजा आम त्वचा को भी दमका सकता है। जी हां इस फल में छिपे हैं ऐसे राज जिनको जान कर आप भी इसके सभी अंगो का इस्तेमाल कर देसी और प्राकृतिक इलाज कर सकते है। आम की गुठली आपकी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है? तेज गर्मी, लू और धूप के कारण त्वचा में Dryness, rashes, irritation और टैनिंग जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में त्वचा को प्राकृतिक तरीके से राहत देने के लिए आम की गुठली का इस्तेमाल किया जा सकता है।

पढ़ें :- लखनऊ मण्डल को दशकों बाद मिला पूर्णकालिक मण्डलीय मनोवैज्ञानिक अधिकारी

आम की गुठली में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, फैटी एसिड और Anti-inflammatory properties स्किन को हीटवेव के नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, इसे सही तरीके और सावधानी के साथ इस्तेमाल करना जरूरी है। आइए जानते हैं कि आम की गुठली आपकी स्किन के लिए कैसे फायदेमंद हो सकती है।

हीटवेव में त्वचा को कैसे फायदा 
रिसर्च के अनुसार, आम की गुठली में पॉलीफेनॉल्स, Flavonoids और गैलिक एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये तत्व त्वचा को Oxidative Stress से बचाने में मदद करते हैं, जो तेज धूप और UV किरणों के कारण बढ़ता है।

आम की गुठली से बना पाउडर या ऑयल त्वचा को शांत करने और डैमेज रिपेयर करने में मदद कर सकता है।

पढ़ें :- आप भी चेहरे पर नैचुरल ग्लो पाने की चाह रखते हैं, तो घर पर बनाएं यह हर्बल सोप
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...