1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार ने नौकरशाही में किया बड़ा बदलाव, 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

योगी सरकार ने नौकरशाही में किया बड़ा बदलाव, 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

यूपी की योगी सरकार ने प्रयागराज के नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह का स्थानांतरण कर उन्हें अपर जिलाधिकारी (वि/रा), मिर्जापुर के पद पर तैनात किया गया है। मुरादाबाद के उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह को अब नया नगर मजिस्ट्रेट, प्रयागराज बनाया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की योगी सरकार ने प्रयागराज के नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह का स्थानांतरण कर उन्हें अपर जिलाधिकारी (वि/रा), मिर्जापुर के पद पर तैनात किया गया है। मुरादाबाद के उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह को अब नया नगर मजिस्ट्रेट, प्रयागराज बनाया गया है।

पढ़ें :- योगी सरकार का बड़ा फैसला, सेवानिवृत्त विशेषज्ञ डॉक्टर अब 70 साल की आयु तक दे सकेंगे सेवा, जानें नए अपडेट

उ०प्र० सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक श्री गुलशन को मुख्य राजस्व अधिकारी, बलिया के पद पर भेजा गया है, वहीं बलिया के स्थानान्तरणाधीन मुख्य राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार पाल को उप निदेशक, बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय, लखनऊ के पद पर नियुक्त किया गया है। भदोही की उपजिलाधिकारी सुश्री बरखा सिंह का ट्रांसफर प्रधान प्रबंधक, उ०प्र० सहकारी चीनी मिल संघ के पद पर हुआ है।

प्रतीक्षारत चल रहे दो अधिकारियों को भी नई तैनाती मिली है, जिसमें अविनाश कुमार गौतम को उपजिलाधिकारी, आजमगढ़ और अभिषेक वर्मा को उपजिलाधिकारी, फर्रुखाबाद के पद पर तैनात किया गया है। कानपुर नगर निगम की अपर नगर आयुक्त श्रीमती अमृता सिंह का स्थानांतरण अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), अमेठी के पद पर किया गया है। इसके साथ ही, वाराणसी नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार को स्थानांतरित करते हुए अपर नगर आयुक्त, नगर निगम कानपुर के पद पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

पढ़ें :- यूपी कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में आने का दिया ऑफर, बोले- जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...