1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. CBSE OSM Irregularities : राहुल पर धर्मेंद्र प्रधान का पलटवार, बोले- यह राजनीति करने का समय नहीं, छात्रों का मानसिक तनाव न बढ़ाएं

CBSE OSM Irregularities : राहुल पर धर्मेंद्र प्रधान का पलटवार, बोले- यह राजनीति करने का समय नहीं, छात्रों का मानसिक तनाव न बढ़ाएं

CBSE Result Irregularities : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को सीबीएसई (CBSE) 12वीं की परीक्षाओं के मूल्यांकन और परिणामों में गड़बड़ियों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस "भयंकर हेर-फेर" के कारण देश के लाखों छात्र और उनके माता-पिता सदमे व मानसिक तनाव में हैं। राहुल की इस टिप्पणी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पलटवार किया है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यह राजनीति करने का समय नहीं है। उन्होंने ऐसी टिप्पणी करके छात्रों का मानसिक तनाव न बढ़ाने की अपील भी की है।

By Abhimanyu 
Updated Date

CBSE Result Irregularities : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को सीबीएसई (CBSE) 12वीं की परीक्षाओं के मूल्यांकन और परिणामों में गड़बड़ियों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस “भयंकर हेर-फेर” के कारण देश के लाखों छात्र और उनके माता-पिता सदमे व मानसिक तनाव में हैं। राहुल की इस टिप्पणी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पलटवार किया है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यह राजनीति करने का समय नहीं है। उन्होंने ऐसी टिप्पणी करके छात्रों का मानसिक तनाव न बढ़ाने की अपील भी की है।

पढ़ें :- अभिजीत दीपके ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा, कहा- खतरे में है लोकतंत्र और इसे बचाने के लिए केवल विपक्ष नहीं, बल्कि जनता को भी आगे आना होगा

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में CBSE परीक्षाओं में कथित विसंगतियों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “कल CBSE ने इस मामले पर अपना जवाब दिया था। यह भारत सरकार की खरीद नीति के अनुरूप है। मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि यदि कोई अनियमितता पाई जाती है, तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।” इस दौरान नेता प्रतिपक्ष की टिप्पणी का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “लेकिन जहां तक राहुल गांधी की बात है, ऐसा लगता है कि वे एक अलग ही मानसिक स्थिति में पहुँच गए हैं। लगातार चुनावी हार के कारण वे हताश नज़र आते हैं। उन्होंने SIR का विरोध किया, वे EVM का विरोध करते थे, और उन्होंने डिजिटल इंडिया का भी विरोध किया। ऐसा नहीं लगता कि वे भारत की वैज्ञानिक प्रगति के साथ खड़े हैं।”

धर्मेंद्र प्रधान ने आगे कहा, “जहां तक इस मुद्दे की बात है, मैं सरकार की ओर से किसी भी असुविधा के लिए स्वयं ज़िम्मेदारी लेता हूं, और मैं सभी से अनुरोध करता हूँ कि यह राजनीति करने का समय नहीं है। मैंने यह बात पहले भी कही है। राजनीति बाद में की जा सकती है। अभी सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इन छात्रों और परीक्षार्थियों का मानसिक तनाव और अधिक नहीं बढ़ना चाहिए। हम सभी से अपील करते हैं कि किसी के भी शब्दों या व्यवहार से उनका तनाव और नहीं बढ़ना चाहिए।”

पढ़ें :- CJP को पसंद आई राहुल गांधी की ये बात, अमित शाह वाले बयान पर दे दिया साथ
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...