Eid ul-Adha : आज देशभर में बकरीद यानी ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया जा रहा है। यह मुस्लिम धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। जो मुख्य रूप से कुर्बानी और अल्लाह के प्रति अटूट विश्वास, समर्पण और वफादारी की याद में मनाया जाता है। इस मौके पर अलग-अलग शहरों में मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों में एकत्र होकर नमाज अदा करेंगे। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने देशवासियों को बकरीद की बधाई दी है।

बकरीद के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ईद-उज-जुहा के अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। यह त्योहार समर्पण, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यह पर्व हमें मानवता, विशेषकर वंचित वर्गों, की सेवा करने की प्रेरणा देता है। आइए, इस अवसर पर हम समाज में प्रेम और समरसता का संचार करने के लिए अधिक प्रतिबद्धता से आगे बढ़ें।” पीएम मोदी ने लिखा, “ईद-उल-अज़हा की शुभकामनाएँ! कामना है कि यह अवसर हमारे समाज में भाईचारे और खुशियों की भावना को और गहरा करे। सभी की सफलता और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना।”
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “आपको और आपके परिवार को खुशियों से भरी बकरीद की शुभकामनाएँ। आज आपका घर प्यार और अपनेपन से भरा रहे। ईद मुबारक।” कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा, “ईद-उल-अज़हा का त्योहार त्याग, आस्था, करुणा और क्षमा जैसे शाश्वत गुणों को दर्शाता है। कामना है कि यह पावन अवसर हमें भाईचारे की भावना को गहरा करने, एकता के बंधन को मज़बूत बनाने और एक ऐसे समाज के निर्माण की दिशा में मिलकर काम करने के लिए प्रेरित करे, जिसकी नींव शांति, सद्भाव और साझा प्रगति पर टिकी हो। आप सभी को ईद मुबारक—खुशियों और बरकतों से भरी!”