ओप्पो ने ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। कि उसके नये फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s इस महीने भारत में लॉन्च होने जा रहे हैं।
Oppo Find X9 Ultra : ओप्पो ने ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। कि उसके नये फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s इस महीने भारत में लॉन्च होने जा रहे हैं। लेकिन नए टीजर्स और ऑनलाइन लिस्टिंग्स से इन स्मार्टफोन्स के फीचर्स और कीमत की जानकारी लॉन्च से पहले ही लीक हो गई है।
कैमरा सेटअप
Oppo Find X9 Ultra को कंपनी का सबसे प्रीमियम मॉडल माना जा रहा है। इसमें फ्लैट मेटल फ्रेम मिलेगा और राइट साइड एक नया ऑरेंज बटन भी देखने को मिल सकता है। गेमिंग और मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें 6.82 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा।
स्मार्टफोन में Hasselblad के साथ मिलकर तैयार किया गया क्वाड रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा. इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट वाला 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 10x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट वाला 50M Ptelephoto lens और 50MP Ultrawide Sensor शामिल हो सकता है। फ्रंट में भी 50MP का कैमरा दिया जाएगा। रियर और फ्रंट दोनों कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेंगे।
फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। इसके साथ 7050mAh की बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
कीमत और उपलब्धता
लीक्स के अनुसार, Oppo दोनों स्मार्टफोन्स को भारत में 15 मई को लॉन्च कर सकती है, हालांकि कंपनी ने फिलहाल इस तारीख को ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है। कीमत की बात करें तो Oppo Find X9 Ultra की कीमत भारत में 1,49,999 रुपये से अधिक हो सकती है। वहीं Oppo Find X9s करीब 70,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।
दोनों स्मार्टफोन्स के लिए माइक्रोसाइट्स पहले ही Flipkart, Amazon India और Oppo India पर लाइव हो चुकी हैं।