1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. तेलुगु अभिनेता भरत कांत की कार एक्सीडेंट में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

तेलुगु अभिनेता भरत कांत की कार एक्सीडेंट में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

तेलुगु सिनेमा (Telugu Cinema) से एक दुखद खबर सामने आ रही है। अभिनेता भरत कांत (Telugu Actor Bharat Kant) का एक भीषण सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। इस दौरान उनके साथ प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफर जी साई त्रिलोक (Cinematographer G. Sai Trilok) भी मौजूद थे।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। तेलुगु सिनेमा (Telugu Cinema) से एक दुखद खबर सामने आ रही है। अभिनेता भरत कांत (Telugu Actor Bharat Kant) का एक भीषण सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। इस दौरान उनके साथ प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफर जी साई त्रिलोक (Cinematographer G. Sai Trilok) भी मौजूद थे। दोनों की कार की ट्रक से भिड़ंत में मौके पर ही मौत होने की खबर सामने आ रही है।

पढ़ें :- शूटिंग के दौरान जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में भर्ती हुए अभिनेता राजेश शर्मा, हालत गंभीर


पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पढ़ें :- रणवीर सिंह विवाद में नया मोड़: FWICE के पंगे के बीच मुंबई छोड़ हैदराबाद भागेगी 'प्रलय'?

बता दें कि यह घटना हैदराबाद आउटर रिंग रोड पर हुई। हैदराबाद के आदिबतला पुलिस थाना (Adibatla Police Station) क्षेत्र के अंतर्गत ओआरआर के एग्जिट नंबर 12 के पास एक ट्रक से कार की टक्कर में तेलुगु अभिनेता भरत कांत और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना कल रात हुई। आदिबतला पुलिस (Adibatla Police) ने बताया कि हमने मामला दर्ज कर लिया है, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रहे हैं।

एक्टर की कार ने ट्रक को मारी टक्कर

आदिबतला इंस्पेक्टर बी रवि कुमार (Adibatla Inspector B. Ravi Kumar) के मुताबिक, ‘जब कार एग्जिट संख्या 12 के पास पहुंची, तो कार चला रहे भरत कांत ने आगे चल रहे एक कंटेनर ट्रक को टक्कर मार दी। भरत कांत (Bharat Kant) और साई त्रिलोक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस कार में दोनों यात्रा कर रहे थे, वह इस भीषण टक्कर से पूरी तरह से चकनाचूर हो गई थी।

यह घटना तब घटी जब वे नेल्लोर से हैदराबाद लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के रहने वाले थे। रिपोर्ट में बताया गया कि भरत कांत और त्रिलोक शनिवार रात हैदराबाद के लिए रवाना हुए थे। लगभग सुबह 3 बजे वे पेद्दांबरपेट स्थित आउटर रिंग रोड पर पहुंचे। माना जा रहा है कि वे शमशाबाद की ओर जा रहे थे तभी यह जानलेवा दुर्घटना हुई। दोनों की पहचान उनके फोन और गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से की गई।

उभरते हुए अभिनेता थे भरत कांत

पढ़ें :- एलपीसीपीएस के पत्रकारिता विभाग में आयोजित फ़िल्म फेस्टिवल रंगरीति 4.0 का समापन

अभिनेता की मौत का आधिकारिक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। भरत कांत और जी साई त्रिलोक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस बीच लापरवाही से गाड़ी चलाने को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। भरत कांत एक उभरते हुए अभिनेता थे, जबकि त्रिलोक एक कैमरामैन थे। खबरों के मुताबिक, दोनों लगभग एक दशक पहले तेलुगु फिल्म उद्योग में अपना करियर बनाने के लिए हैदराबाद आए थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...