1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. NEET UG 2026 परीक्षा रद्द: पेपर लीक की आशंका के बाद NTA का फैसला, सीबीआई करेगी जांच, 20 संदिग्ध हिरासत में

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द: पेपर लीक की आशंका के बाद NTA का फैसला, सीबीआई करेगी जांच, 20 संदिग्ध हिरासत में

जब राजस्थान पुलिस स्पेशल आॅपरेशन ग्रुप विशेष अभियान समूह की जांच में 410 सवालों वाला एक कथित गेस पेपर सामने आया। एसओजी के मुताबिक यह पेपर परीक्षा से करीब 15 दिन से लेकर एक महीने पहले तक छात्रों के बीच सर्कुलेट हो रहा था। जांच में दावा किया गया कि इनमें से करीब 120 सवाल NEET के केमिस्ट्री सेक्शन में हूबहू मिले हैं...

By Harsh 
Updated Date

NEET UG 2026 Exam Cancelled:  देशभर में 3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET UG 2026 परीक्षा को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने रद्द कर दिया है। एजेंसी ने कहा कि पेपर लीक की आशंका और जांच में सामने आए तथ्यों को देखते हुए यह फैसला लिया गया। अब परीक्षा दोबारा कराई जाएगी, जबकि नई तारीख की घोषणा बाद में होगी। एनटीए ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए मामले को पहले ही सीबीआई के पास जांच के लिए भेज दिया गया था।

पढ़ें :- यूपी चुनाव से पहले मायावती का बड़ा दांव! बसपा नेताओं को GEN-Z व GEN-अल्फा के मुद्दे उठाने का दिया निर्देश

गेस पेपर से मिले 120 सवाल

मामला तब गंभीर हो गया जब राजस्थान पुलिस स्पेशल आॅपरेशन ग्रुप विशेष अभियान समूह की जांच में 410 सवालों वाला एक कथित गेस पेपर सामने आया। एसओजी के मुताबिक यह पेपर परीक्षा से करीब 15 दिन से लेकर एक महीने पहले तक छात्रों के बीच सर्कुलेट हो रहा था। जांच में दावा किया गया कि इनमें से करीब 120 सवाल NEET के केमिस्ट्री सेक्शन में हूबहू मिले हैं। एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने कहा कि जांच फिलहाल इस बात पर केंद्रित है कि क्या इस गेस पेपर के जरिए किसी संगठित तरीके से नकल या आपराधिक गतिविधि को अंजाम दिया गया। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया कि कथित पेपर केरल से निकलकर राजस्थान तक पहुंचा था।

कई राज्यों में कार्रवाई, 20 से ज्यादा संदिग्ध पकड़े गए

जांच एजेंसियों ने देहरादून, सीकर और झुंझुनूं समेत कई जगहों पर कार्रवाई करते हुए 20 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनमें कई करियर काउंसलर और कंसल्टेंसी से जुड़े लोग शामिल बताए जा रहे हैं। जांच में सीकर के एक कंसल्टेंसी संचालक का नाम भी सामने आया है, जिसकी निशानदेही पर कुछ और लोगों को पकड़ा गया। देश के मेडिकल, डेंटल और आयुष कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली इस परीक्षा के रद्द होने से लाखों छात्रों की चिंता बढ़ गई है। अब सभी की नजर एनटीए की अगली घोषणा और जांच एजेंसियों की रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

पढ़ें :- मेरठ में फिर दहले Delivery Boys, खराब सड़क के चलते ऑर्डर कैंसिल करने पर हुआ विवाद

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...