1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. iPhone 18 Pro : लीक्स रिपोर्ट में खुलासा, इस बार आईफोन 18 Pro होगा सस्ता? जानें संभावित फीचर्स और कीमत

iPhone 18 Pro : लीक्स रिपोर्ट में खुलासा, इस बार आईफोन 18 Pro होगा सस्ता? जानें संभावित फीचर्स और कीमत

iPhone 18 Pro Max Features: टेक दिग्गज कंपनी एपल इस साल सितंबर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर सकता है। नई लीक्स के अनुसार कंपनी इन फ्लैगशिप मॉडल्स की कीमतों में बड़ा इजाफा नहीं करेगी। रिपोर्ट्स में दावा है कि एपल सप्लाई कॉस्ट खुद absorb करके यूजर्स को स्थिर कीमत देने की तैयारी में है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

iPhone 18 Pro Max Features: टेक दिग्गज कंपनी एपल इस साल सितंबर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर सकता है। नई लीक्स के अनुसार कंपनी इन फ्लैगशिप मॉडल्स की कीमतों में बड़ा इजाफा नहीं करेगी। रिपोर्ट्स में दावा है कि एपल सप्लाई कॉस्ट खुद absorb करके यूजर्स को स्थिर कीमत देने की तैयारी में है। कम कीमत का मलतब यहां बेस मॉडल्स की कीमत पिछले साल जैसी रखी जा सकती है। ऐसे में अगर लीक रिपोर्ट सही होती है, तो अमेरिका में iPhone 18 Pro की कीमत करीब 1,099 डॉलर और Pro Max की कीमत लगभग 1,199 डॉलर से शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, भारत में टैक्स और अन्य कारणों से कीमतें बढ़ सकती हैं।

पढ़ें :- Iphone 18 Pro Features Leak : डीप रेड कलर और पावरफुल A20 चिप से होगा लैस, 30 फीसदी बेहतर एफिशिएंसी का दावा

बढ़ती लागत के बावजूद Apple क्यों नहीं बढ़ा रहा कीमत?

रिपोर्ट के अनुसार एआई डेटा सेंटर्स (AI Data Centers) की वजह से मेमोरी चिप्स की मांग तेजी से बढ़ी है। जिससे सप्लाई और दोनों प्रभावित हुए हैं। इसी वजह से कई Android कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन्स के दाम बढ़ा दिए हैं, लेकिन एनालिस्ट मिंग-ची कुओ के अनुसार एपल फिलहाल अपनी प्रॉफिट मार्जिन कम करके ज्यादा मार्केट शेयर हासिल करने की कोशिश में है।

कैसा होगा iPhone 18 Pro ?

iPhone 18 Pro में 6.3 इंच OLED डिस्प्ले और iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार डायनामिक आइसलैंड पहले से करीब 35 प्रतिशत पतला हो सकता है। जिससे यूजर्स को पहले से ज्यादा स्क्रीन स्पेस और प्रीमियम लुक देखने को मिल सकता है। वहीं, परफॉर्मेंस के लिए एपल नए 2nm A20 Pro चिपसेट का इस्तेमाल कर सकता है। दावा किया जा रहा है कि यह नया प्रोसेसर लगभग 15 प्रतिशत तेज सीपीयू परफॉर्मेंस और करीब 30% बेहतर पावर एफिशिएंसी दे सकता है।

एपल ला सकता है अपना नया मॉडेम

रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी क्वालकॉम मॉडेम (Qualcomm modem) की जगह अपना C2 modem इस्तेमाल कर सकती है, जिससे बैटरी और नेटवर्क परफॉर्मेंस बेहतर हो सकती है। कलर्स की बात करें तो एपल इस बार कुछ नए प्रीमियम कलर विकल्प पेश कर सकता है। जिनमें डार्क चेरी, लाइट ब्लू, मिस्ट ब्लू और डार्क ग्रे शामिल हो सकते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...