1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. TTE की तत्परता से ट्रेन में हुआ सुरक्षित प्रसव, भारतीय रेल ने ‘यात्री सेवा एवं सुरक्षा’ के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया

TTE की तत्परता से ट्रेन में हुआ सुरक्षित प्रसव, भारतीय रेल ने ‘यात्री सेवा एवं सुरक्षा’ के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया

कभी-कभी समाज में कुछ लोग मुश्किल पलों को अपनी समझदारी और इंसानियत से कहानी का रुख बदल देते हैं। हाल ही में सामने आई एक घटना भी कुछ ऐसी ही है, जिसने लोगों को हैरान करने के साथ-साथ भावुक भी कर दिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कभी-कभी समाज में कुछ लोग मुश्किल पलों को अपनी समझदारी और इंसानियत से कहानी का रुख बदल देते हैं। हाल ही में सामने आई एक घटना भी कुछ ऐसी ही है, जिसने लोगों को हैरान करने के साथ-साथ भावुक भी कर दिया है।

पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- 'आंधी-बारिश से नुकसान की हर तीन घंटे में रिपोर्ट दे जिला प्रशासन, डीएम प्राथमिकता पर चलाएं राहत कार्य

सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल इस घटना में एक गर्भवती महिला (Pregnant Woman) ट्रेन से सफर कर रही थी। सब कुछ सामान्य चल रहा था, तभी अचानक चलती ट्रेन में ही उसे तेज लेबर पेन शुरू हो गया। दर्द बढ़ता गया और हालात बेहद नाजुक हो गए। उस समय ट्रेन में मौजूद लोगों के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण स्थिति थी।

टिकट निरीक्षक ने दिखाई सूझबूझ

बताया जा रहा है कि ट्रेन संख्या 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस (Train Number 22538, Kushinagar Express) में यात्रा कर रही इस महिला की हालत बिगड़ने लगी। तभी ड्यूटी पर तैनात मध्य रेलवे के भुसावल मंडल (Bhusawal Division) के मुख्य टिकट निरीक्षक आर.एस. तेली (Chief Ticket Inspector R.S. Teli) ने तुरंत स्थिति को संभाला। उन्होंने न सिर्फ सूझबूझ दिखाई, बल्कि इंसानियत की मिसाल भी पेश की। कसारा–इगतपुरी सेक्शन (Kasara–Igatpuri Section) के बीच उन्होंने महिला को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट कराया और ट्रेन में मौजूद नर्स व डॉक्टर पूजा खरगे (Dr. Pooja Kharge) की मदद से डिलीवरी की व्यवस्था करवाई। काफी मुश्किल हालात के बीच महिला ने ट्रेन के अंदर ही एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। राहत की बात यह रही कि मां और नवजात दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस घटना ने हर किसी का दिल छू लिया है।

सोशल मीडिया पर मिली सराहना

इस पूरे मामले की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ‘@BhusavalDivn’ हैंडल से साझा की गई हैं, जिसे हजारों लोग देख चुके हैं। लोग न सिर्फ इस मानवीय पहल की सराहना कर रहे हैं, बल्कि भावुक होकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। यह घटना यह साबित करती है कि मुश्किल समय में इंसानियत और तत्परता ही सबसे बड़ी ताकत होती है, जो किसी भी संकट को संभाल सकती है।

पढ़ें :- 'Operation Sindoor' की बरसी पर पीएम मोदी ने X पर बदली अपनी प्रोफाइल पिक्चर, भारतीय सेना के शौर्य को दी श्रद्धांजलि

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...