1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जनता पर महंगाई की पड़ रही दोहरी मार: दूध के बाद महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, महंगी होगी माल ढुलाई, यात्रा करने में भी खर्च करना होगा ज्यादा रुपया

जनता पर महंगाई की पड़ रही दोहरी मार: दूध के बाद महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, महंगी होगी माल ढुलाई, यात्रा करने में भी खर्च करना होगा ज्यादा रुपया

पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम को लेकर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि, गलती मोदी सरकार की, कीमत जनता चुकाएगी। ₹3 का झटका आ चुका, बाकी वसूली क़िस्तों में की जाएगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी की गयी है। पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से आम लोगों को बड़ा झटका लगा है। इससे पहले दूध के दाम को बढ़ाया गया था। ऐसे में अब लोगों की महंगाई का दोहरा झटका लगा है। साथ ही, परिवहन से लेकर हर क्षेत्र में महंगाई की मार का सामना करना पड़ेगा। शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों ने कहा कि, ईंधन महंगा होने से माल ढुलाई यानी फ्रेट कॉस्ट में करीब तीन फीसदी तक बढ़ोत्तरी हो सकती है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इसका फायदा उठाकर व्यापारी सामनों के दाम जरूरत से ज्यादा न बढ़ाएं।

पढ़ें :- आज का भारत सिर्फ अपने सपने पूरे नहीं कर रहा बल्कि हर मित्र देशों के सपनों के है साथ: पीएम मोदी

कोलकाता में चारों महानगरों के मुकाबले सबसे ज्यादा ईंधन कीमतों में इजाफा हुआ। यहां पेट्रोल 3.29 रुपये महंगा होकर 108.74 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 3.11 रुपये बढ़कर 95.13 रुपये प्रति लीटर हो गया। इसके साथ ही, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया। दरअसल, राज्यों में वैट की दर अलग होने के कारण कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है।

बसों के बढ़ सकते हैं किराए
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के कारण अब लोगों को यात्रा के दौरान भी महंगाई का झटका लगेगा। कहा जा रहा है कि, बसों और गाड़ियों से यात्रा करना महंगा पड़ सकता है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के किराया बढ़ने की आशंका है।

राहुल गांधी ने सरकार को घेरा
पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम को लेकर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि, गलती मोदी सरकार की, कीमत जनता चुकाएगी। ₹3 का झटका आ चुका, बाकी वसूली क़िस्तों में की जाएगी।

 

पढ़ें :- E20 Blended Petrol Controversy : E20 पर भारी विरोध के आगे झुकी मोदी सरकार! E25 पेट्रोल अभी नहीं आएगा?

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...