Petrol-Diesel Prices Hike : पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत के आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की की बढ़ोतरी हुई है। नई कीमतें शुक्रवार (15 मई 2026) से लागू हो गई हैं। इस बीच, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत विपक्ष के तमाम नेताओं ने पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ने पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के दाम पर बढ़ने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “गलती मोदी सरकार की, कीमत जनता चुकाएगी। ₹3 का झटका आ चुका, बाकी वसूली क़िस्तों में की जाएगी।” इससे पहले राहुल ने पांच राज्यों में चुनाव संपन्न होने के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का दावा किया था। उन्होंने 28 अप्रैल को एक्स पोस्ट में लिखा था- “चुनावी राहत खत्म, महंगाई की गर्मी तैयार! 29th April के बाद देखिए – पेट्रोल, डीज़ल, सब महंगे होंगे। जब तेल सस्ता था, मोदी सरकार ने अपना मुनाफ़ा रखा। अब महंगा है, तो बोझ आप पर डालेगी। सस्ते की लूट मचाती सरकार – जनता को बस महंगाई की मार।”
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने लिखा, “मोदी को डर है रूस से गैस ख़रीदा तो ट्रम्प डॉट देगा। क्या भारत ने अपनी स्वाधीनता खो दी है? देश तेल गैस के संकट से जूझ रहा है, लगातार मँहगाई बढ़ रही है लेकिन मोदी जी ट्रम्प से इतना डरते हैं की रूस से गैस ख़रीदने की हिम्मत नहीं हो रही है।”