1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. NEET (UG) 2026 परीक्षा की नई तिथि की घोषणा, NTA ने परीक्षार्थियों व अभिभावकों से की खास अपील

NEET (UG) 2026 परीक्षा की नई तिथि की घोषणा, NTA ने परीक्षार्थियों व अभिभावकों से की खास अपील

NEET (UG) 2026 Exam New Date : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का ऐलान कर दिया है। बीते दिनों पेपर लीक होने के कारण इस परीक्षा रद्द कर दिया गया था। जिसके बाद शिक्षा मंत्रालय और एनटीए की खूब आलोचना हुई थी। वहीं, एनटीए ने नई तारीखों का ऐलान करते हुए परीक्षार्थियों व अभिभावकों से खास अपील की है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- UGC-NET की तीन परीक्षाएं रद्द होने पर भड़के राहुल गांधी, कहा-मोदी जी, देखिए आपकी NTA ने अभी क्या किया है?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक एक्स अकाउंट से शुक्रवार को घोषणा करते हुए लिखा, “NEET (UG) 2026 — परीक्षा तिथि की घोषणा… राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने भारत सरकार की स्वीकृति से NEET (UG) 2026 की पुनः-परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है। परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल NTA के आधिकारिक माध्यमों पर ही विश्वास करें। इसके अलावा, एनटीए ने हेल्पलाइन नंबर- 011-40759000 या 011-69227700 और ईमेल neet-ug@nta.ac.in जारी किया है। जिनसे अभ्यर्थी सहायता या जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पढ़ें :- इस्तीफे के बाद पहली बार बोले धर्मेंद्र प्रधान, 'Gen Z को कुछ लोगों ने गुमराह किया'; NEET विवाद पर खुलकर रखी बात

इससे पहले पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के बाद एनटीए ने एक बयान जारी कर कहा था कि NTA ने 8 मई 2026 को, उस समय विचाराधीन मामलों को स्वतंत्र सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए केंद्रीय एजेंसियों को सौंप दिया था; यह कदम NTA की, उसे सौंपे गए राष्ट्रीय परीक्षाओं के निष्पक्ष, सुरक्षित और विश्वसनीय संचालन के प्रति अपनी स्थायी प्रतिबद्धता के अनुरूप था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...