1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ये Video देख फटी रह जाएंगी आंखें, बरेली में आए तेज तूफान में टीनशेड के साथ हवा में 50 फीट ऊंचाई पर उड़ा शख्स

ये Video देख फटी रह जाएंगी आंखें, बरेली में आए तेज तूफान में टीनशेड के साथ हवा में 50 फीट ऊंचाई पर उड़ा शख्स

यूपी के बरेली जिले में बुधवार को आए तूफान ने लोगों को एक भयानक मंजर देखने पर मजबूर कर दिया। सबसे चौंकाने वाली घटना बरेली के भमोरा क्षेत्र के बबियाना गांव में घटी, जहां एक व्यक्ति टिनशेड के साथ हवा में उड़ता नजर आया।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) के कई जिलों में बुधवार को आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई है। तेज हवाओं के कारण पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आंधी-पानी की चपेट में आने से अलग-अलग जिलों में 96 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। सबसे ज्यादा वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर मंडल में लोगों की मौत हुई है।

पढ़ें :- Video-खान सर की बढ़ी मुश्किलें! जिस फायरिंग से मुकरे थे, अब उसी का वीडियो आने के बाद 2 गार्ड पुलिस हिरासत में

इसी बीच यूपी के बरेली जिले में बुधवार को आए तूफान ने लोगों को एक भयानक मंजर देखने पर मजबूर कर दिया। सबसे चौंकाने वाली घटना बरेली के भमोरा क्षेत्र के बबियाना गांव में घटी, जहां एक व्यक्ति टिनशेड के साथ हवा में उड़ता नजर आया।

पढ़ें :- Viral Video : वाटर पार्क में स्लाइड पर मस्ती कर रही थीं युवती, तभी अचानक ये हो गया...

बाल-बाल बची नन्हें अंसारी की जान

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसे देखकर हर कोई सिहर उठा और आंखें फटी की फटी रह गईं। भमोरा थाना प्रभारी ने बताया कि 13 मई को दोपहर में तेज आंधी चली, जब गांव के बरातघर की टिनशेड हवा के थपेड़ों से उड़ने लगी। करीब 50 वर्षीय नन्हें अंसारी टिनशेड से बंधी रस्सी पकड़े खड़े थे। अचानक हवा की रफ्तार इतनी बढ़ गई कि नन्हें टिनशेड के साथ हवा में उछलकर करीब 50-80 फीट दूर खेत में जा गिरे। इस हादसे में नन्हें की जान बाल-बाल बची, उनका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

नन्हें ने बताया कि ‘आंधी की तीव्रता का अंदाजा नहीं था। हवा ने मुझे इतना ऊपर उठा लिया कि सब कुछ धुंधला नजर आया। रस्सी छूटते ही मैं जमीन पर आ गिरा। खेत में नन्हें की तलाश करते हुए आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो एक युवक द्वारा फोन में रिकॉर्ड कर लिया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पेड़ से दबकर बच्ची की मौत

आंधी का कहर यहीं नहीं रुका। भमोरा क्षेत्र के हर्रामपुर गांव में सातवीं कक्षा की छात्रा देवकी सक्सेना की दर्दनाक मौत हो गई। पिता संजय सक्सेना के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे देवकी बगीचे गई थी। इसी दौरान आंधी से बचने के लिए वो एक आम के पेड़ के नीचे खड़ी हो गई, लेकिन तूफान इतना तेज था कि वही पेड़ देवकी के ऊपर पड़ा, जिससे मासूम बच्ची की मौत हो गई।

बता दें यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकान और टीन शेड उड़ गए, वहीं, फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। तेज बारिश और धूल भरी आंधी के कारण सड़कों पर आवाजाही प्रभावित रही। कई जगह पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। मरने वालों में भदोही में 18, मिर्जापुर में 15, प्रयागराज में 17, प्रतापगढ़ और बरेली में 4-4, फतेहपुर में 10, उन्नाव और बदायूं में 6-6, सीतापुर, रायबरेली, चंदौली, कानपुर देहात, हरदोई और संभल में दो-दो, कौशांबी, शाहजहांपुर, सोनभद्र और लखीमपुरखीरी में एक-एक लोग शामिल हैं।

पढ़ें :- Video-मौत के धुएं में फरिश्ता बनीं 95 साल की 'दादी'; खुद हटाया ऑक्सीजन मास्क, बचा ली 20 मरीजों की जान

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...