1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. PhysicsWallah Stock Update: अरबपति टीचर अलख पांडे की कंपनी फिजिक्सवाला के स्टॉक में आया 17% का उछाल, निवेशकों की हुई मौज

PhysicsWallah Stock Update: अरबपति टीचर अलख पांडे की कंपनी फिजिक्सवाला के स्टॉक में आया 17% का उछाल, निवेशकों की हुई मौज

भारतीय कंपनी PhysicsWallah के शेयर में आज गुरुवार को 16.7% तक उछाल देखने को मिला। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इस एडटेक कंपनी ने कहा कि वह अपनी खुद की फाइनेंस यूनिट के जरिए लोन न देने के बजाए, रेगुलेटेड नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (NBFCs) के साथ छात्रों की फाइनेंसिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए पार्टनरशिप करेगी।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। अलख पांडे जो भारत के सबसे अमीर अरबपति टीचर है, की कंपनी फिजिक्सवाला के शेयरों ने आज दिन गुरुवार यानी 4 जून को कमाल कर दिया। बाजार खुलते ही आज PW के शेयरों में तूफानी तेजी देखी जा रही है। उनका शेयर लंबी छलांग लगाते हुए आज दोपहर 1 बजे 14.98% की तेजी के साथ 105.90 पर ट्रेड कर रहा है। भारतीय कंपनी PhysicsWallah के शेयर में आज गुरुवार को 16.7% तक उछाल देखने को मिला। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इस एडटेक कंपनी ने कहा कि वह अपनी खुद की फाइनेंस यूनिट के जरिए लोन न देने के बजाए, रेगुलेटेड नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (NBFCs) के साथ छात्रों की फाइनेंसिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए पार्टनरशिप करेगी।

पढ़ें :- Rise in Gold-Silver prices: चांदी ₹2.45 लाख के पार, सोना छू रहा आसमान

FinZ Finance में PW करेगी 120 करोड़ रुपये का निवेश

हाल ही में PhysicsWallah ने अपनी पूरी तरह से स्वामित्व वाली सहायक कंपनी FinZ Finance में इक्विटी-निवेश के ज़रिए लगभग 120 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी। इसके अलावा Physicswallah Limited एक्सचेंजों को सूचित करना चाहता है कि वह अपनी लेंडिंग रणनीति का पुनर्गठन कर रहा है और छात्रों की लेंडिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए कई प्रमुख थर्ड-पार्टी NBFCs के साथ साझेदारी की है। यह फैसला कंपनी के पहले के दृष्टिकोण को बदलता है और इसका उद्देश्य कंपनी के लिए बैलेंस शीट और क्रेडिट से जुड़े जोखिमों को काफी हद तक कम करना है।

PW का घाटा हुआ कम

PW का घाटा FY25 के ₹243.26 करोड़ से घटकर FY26 में ₹24.17 करोड़ रह गया। इसके ऑपरेशन्स से होने वाला सालाना रेवेन्यू पिछले साल की तुलना में ₹2,886.64 करोड़ से 35% बढ़कर FY26 में ₹3,899.54 करोड़ हो गया। PW के कुल फैकल्टी मेंबर्स में साल-दर-साल आधार पर 34% की बढ़ोतरी हुई, जिसकी वजह से उनकी संख्या 6,837 तक हो गई। साथ ही FY26 के अंत में कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 18997 हो गई।

पढ़ें :- Height Growth In Children: हड्डियां होंगी फौलादी और तेजी से बढ़ेगी हाइट, आज से ही बच्चों को खिलाना शुरू करें ये चीजें

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...