कोचिंग में तोड़फोड़ के बाद खान सर ने पहले फायरिंग की बात कही, फिर मुकर गए। अब उनके ही गार्ड्स का फायरिंग करते हुए वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों गार्ड्स को उठा लिया है और खान सर की मुश्किलें बढ़ गई हैं..
पटना: पटना के ‘खान ग्लोबल इंस्टीट्यूट’ में 2 जून की रात को हुए हंगामे और तोड़फोड़ के मामले में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल होने के बाद खुद खान सर ही कानूनी फेरबदल में फंसते नजर आ रहे हैं। इस नए वीडियो में उनके बॉडीगार्ड कथित तौर पर बंदूक में गोली लोड करके फायरिंग करते हुए साफ दिख रहे हैं।
खान सर कोचिंग के बाहर ताबड़तोड़ गोली फायरिंग उनके बॉडीगार्ड के द्वारा किया जा रहा!
पहले गोली फायरिंग करने की बात खान सर ने कहा था
वीडियो तेजी से वायरल हो रहा जिसमें खान बाहर फायरिंग करते हुए वीडियो में देखा जा रहा है!
पटना प्रशासन को यह वीडियो देखना चाहिए और इसकी पुष्टि हो pic.twitter.com/xMYAGixmCb
पढ़ें :- खान सर सरेंडर करने पहुंचे पटना सिविल कोर्ट, फायरिंग मामले में दर्ज हुई थी एफआईआर
— Sadan Singh Rajput (@SadanJee) June 4, 2026
वीडियो सामने आते ही पटना पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई है। पुलिस ने खान सर के कोचिंग सेंटर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और उनके दो सुरक्षा गार्डों को हिरासत में ले लिया है।
कहानी में आया बड़ा ट्विस्ट
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा मोड़ खान सर के बयानों को लेकर आया है:
पहले दिन का बयान: घटना की रात खान सर ने खुद मीडिया के सामने दावा किया था कि उन्होंने अपनी आंखों से करीब 10 राउंड फायरिंग होते देखी है।
दूसरे दिन का बयान: अगले ही दिन खान सर अपने इस बयान से पूरी तरह पलट गए। उन्होंने कहा कि उस समय माहौल ऐसा था कि वह घबरा गए थे और गार्ड ने जैसा उन्हें बताया, वैसा ही उन्होंने आगे कह दिया।
शुरुआत में पुलिस ने भी फायरिंग की बात से इनकार किया था, लेकिन ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर की तरफ से जारी किए गए इस नए वीडियो ने पूरी कहानी बदल दी है। अब पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि उस रात आखिर सच क्या हुआ था।