1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video : वाटर पार्क में स्लाइड पर मस्ती कर रही थीं युवती, तभी अचानक ये हो गया…

Viral Video : वाटर पार्क में स्लाइड पर मस्ती कर रही थीं युवती, तभी अचानक ये हो गया…

Viral Video: गर्मियों के मौसम में लोग तेज धूप और गर्मी से राहत पाने के लिए अलग-अलग तरीके ढूंढने लगते हैं।पूरे देश में भीषण गर्मी का प्रकोप के बीच कोई पहाड़ों पर घूमने जा रहा है तो कोई स्विमिंग पूल (Swimming Pool) और वाटर पार्क (Water Park) में जाकर ठंडक का मजा ले रहा है।

By santosh singh 
Updated Date

Viral Video: गर्मियों के मौसम में लोग तेज धूप और गर्मी से राहत पाने के लिए अलग-अलग तरीके ढूंढने लगते हैं।पूरे देश में भीषण गर्मी का प्रकोप के बीच कोई पहाड़ों पर घूमने जा रहा है तो कोई स्विमिंग पूल (Swimming Pool) और वाटर पार्क (Water Park) में जाकर ठंडक का मजा ले रहा है। खासकर बच्चों और युवाओं के बीच वाटर पार्क काफी फेमस होते हैं, जहां पानी से जुड़ी एडवेंचर राइड्स (Adventure Rides) और स्लाइड्स लोगों को खूब अट्रैक्ट करती हैं।

पढ़ें :- Video-खान सर की बढ़ी मुश्किलें! जिस फायरिंग से मुकरे थे, अब उसी का वीडियो आने के बाद 2 गार्ड पुलिस हिरासत में

आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर भी अक्सर वाटर पार्क (Water Park) से जुड़े मजेदार वीडियो वायरल (Video Viral ) होते रहते हैं। इनमें कभी कोई स्लाइड पर फिसलते हुए गिर जाता है तो कभी किसी के साथ ऐसा मजाकिया हादसा हो जाता है कि देखने वाले अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल है, जिसे देखकर लोग खूब मजे ले रहे हैं।

वाटर पार्क की स्लाइड पर मस्ती कर रही थीं दीदी

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की वाटर पार्क की स्लाइड पर आराम से फिसलते हुए नीचे की ओर आ रही होती है। वह पूरे मजे के साथ राइड का मजा ले रही होती है और उसे इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं होता कि कुछ ही सेकंड बाद क्या होने वाला है। इसी दौरान दूसरी लड़की तेज स्पीड से उसी स्लाइड पर पीछे से आती है। स्पीड इतनी ज्यादा होती है कि वह सामने वाली लड़की से सीधे टकरा जाती है। टक्कर होते ही दोनों का बैलेंस बिगड़ जाता है और दोनों तेजी से पानी में जा गिरती हैं। यह पूरा नजारा देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं।

बचाने की कोशिश भी हुई नाकाम

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्लाइड के पास खड़ा एक व्यक्ति सामने से आ रही लड़की को संभालने और पकड़ने की कोशिश करता है, हालांकि लड़की की स्पीड इतनी ज्यादा होती है कि वह उसके हाथ से निकल जाती है और सीधे पानी में जा गिरती है। कुछ सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, कई लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो के साथ लोगों ने कई मजेदार कैप्शन भी लिखे हैं। किसी ने इसे अचानक हुआ हमला बताया तो किसी ने लिखा कि सामने वाली लड़की को बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि पीछे से क्या आने वाला है?

पढ़ें :- Viral Video: लड़की को आई नींद तो लड़का ट्रेन में अश्लीलता पर उतरा तो इस तरह सिखाया सबक 

लोग ,बोले-हमला कभी भी और कहीं से भी हो सकता है

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर कई मजेदार कमेंट्स किए हैं। जिसमें एक यूजर ने लिखा, दीदी इस हमले के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं। वहीं दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए कहा कि अगर सीधा आती तो शायद इतनी स्पीड नहीं बनती, लेकिन टक्कर होना तय था। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, बाय-बाय टाटा… और सीधे पानी में एंट्री, वहीं किसी ने कमेंट किया, इसलिए कहते हैं कि हमला कभी भी और कहीं से भी हो सकता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...