1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. देश के 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, पूर्वोत्तर राज्यों में चक्रवाती तूफान का खतरा

देश के 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, पूर्वोत्तर राज्यों में चक्रवाती तूफान का खतरा

बंगाल की खाड़ी में बने एक गहरे कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) के चलते अगले चंद घंटों में देश के 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और तेज आंधी-तूफान आने की आशंका जताई जा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने देश के एक बड़े हिस्से के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में बने एक गहरे कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) के चलते अगले चंद घंटों में देश के 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और तेज आंधी-तूफान आने की आशंका जताई जा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने देश के एक बड़े हिस्से के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि इस दौरान भारत के कई क्षेत्रों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विध्वंशकारी हवाएं चल सकती हैं।

पढ़ें :- मध्य प्रदेश के आगर-मालवा में दर्दनाक हादसा, बरसाती नाले में बही कार, 3 बच्चों समेत 8 की मौत

इन राज्यों में जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से लेकर दक्षिण और मध्य भारत तक इसका असर देखने को मिलेगा। प्रभावित होने वाले मुख्य राज्यों की सूची में उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल है। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों जैसे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में अत्यधिक भारी बारिश के कारण भूस्खलन (Landslide) और नदियों के उफान पर आने की चेतावनी दी गई है। वहीं यदि पूर्वी और दक्षिण भारत के राज्यों जैसे बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना में भी काफी तेज हवाएं और तुफानी बारिश की संभावना है। साथ ही मौसम विभाग ने भारत के पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा सहित पूरे क्षेत्र के लिए विशेष चेतावनी दी है। इन क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ-साथ गंभीर रूप से आकाशीय बिजली गिरने और तेज चक्रवाती हवाएं चलने का अनुमान है।

प्रशासन की तैयारी और सुरक्षा निर्देश

खराब मौसम की गंभीरता को देखते हुए आपदा प्रबंधन टीमों जैसे NDRF और SDRF को अलर्ट मोड पर रखा गया है। साथ ही मछुआरों को इस दौरान समुद्र में न जाने की कड़ी हिदायत दी गई है, और पहाड़ी रास्तों पर यात्रा कर रहे पर्यटकों से सुरक्षित स्थानों पर रुकने की अपील की गई है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति से सावधान रहने के लिए सचेत किया गया है।

पढ़ें :- पंजाब के मोगा जिले में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 3 नए पॉजिटिव केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...