1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हनुमानगढ़ी पर नमाज पढ़ने की बात करने वाले को मालूम होना चाहिए कि इस मंदिर का निर्माण एक मुसलमान ने ही कराया था : बृजभूषण शरण सिंह

हनुमानगढ़ी पर नमाज पढ़ने की बात करने वाले को मालूम होना चाहिए कि इस मंदिर का निर्माण एक मुसलमान ने ही कराया था : बृजभूषण शरण सिंह

भाजपा के पूर्व सांसद व बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) ने हनुमान गढ़ी (Hanumangarhi) में नमाज पढ़ने के दावे को पूरी तरह गलत बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi) का निर्माण एक मुसलमान ने ही कराया था। उन्होंने कहा कि बाराबंकी के एक मुसलमान ने हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi)  का निर्माण कराया था। वहां पर पत्थर के शिलालेख में इसका उल्लेख है। आज भी वहां पत्थर लगा है।

By santosh singh 
Updated Date

गोंडा। भाजपा के पूर्व सांसद व बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) ने हनुमान गढ़ी (Hanumangarhi) में नमाज पढ़ने के दावे को पूरी तरह गलत बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi) का निर्माण एक मुसलमान ने ही कराया था। उन्होंने कहा कि बाराबंकी के एक मुसलमान ने हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi)  का निर्माण कराया था। वहां पर पत्थर के शिलालेख में इसका उल्लेख है। आज भी वहां पत्थर लगा है। बता दें कि पिछले दिनों अयोध्या दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने समाजवादी पार्टी की सरकार पर हमला करते हुए कहा था कि आज राम मंदिर में आस्था जताने वालों ने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाई थी। बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) से पहले शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand Saraswati) ने भी हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi)  में नमाज की बातों को गलत कहा था।

पढ़ें :- श्री राम मंदिर का चंदा चोरी करने वालों के सबसे बड़े नेता आज पंजाब आकर दे गए ईमानदारी का भाषण: अरविंद केजरीवाल

हनुमानगढ़ी  में कभी नमाज नहीं पढ़ी गई थी, नमाज पढ़ी जाने की खबर पूरी तरह गलत है

गोंडा में आयोजित समारोह के दौरान शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) ने कहा कि हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi)  में कभी नमाज नहीं पढ़ी गई थी। नमाज पढ़ी जाने की खबर पूरी तरह गलत है। बृजभूषण ने यह भी कहा कि जो लोग नमाज पढ़ने की बातें करते हैं उन्हें मालूम होने चाहिए कि हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi)  का निर्माण एक मुसलमान ने ही कराया था। आज भी उसके नाम का पत्थर लगा है।

बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh)  की भी गिनती राम मंदिर आंदोलन में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने वालों में होती है। अयोध्या के पड़ोसी जिले गोंडा के रहने वाले बृजभूषण का बचपन अयोध्या की गलियों में ही बीता है। 1992 में बाबरी के विंध्वंस के मामले में बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh)  भी आरोपी थी। सीबीआई ने उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उनकी पहचान बाहुबली सांसद के रूप में भी होती है। उनके दबदबे का ही असर है कि महिला पहलवानों के मामले में नाम आने के बाद जब उन्हें बीजेपी ने टिकट नहीं दिया तो बेटे को देना पड़ा। इस समय बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh)  का एक बेटा बीजेपी से सांसद और दूसरा बीजेपी से विधायक है।

अयोध्या पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भी हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़ने की बातों को पूरी तरह झूठ कहा

वहीं, अयोध्या पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भी हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़ने की बातों को पूरी तरह झूठ कहा। अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि राम मंदिर में हुई चोरी से ध्यान भटकाने के लिए यह सब किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने चोरी को लेकर पहले कहा कि दूध का दूध पानी का पानी होगा। दोबारा यहां आए तो लगा कि दूध का दूध पानी का पानी नहीं हो पाएगा तो लोगों का ध्यान भटकाने के लिए 27 साल पहले हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़ने की बात कही। शंकराचार्य ने कहा कि हमारी पवित्र सीढि़यों पर नमाज की बातें कहकर हमारे मंदिर को अपवित्र करने का काम किया है। शंकराचार्य ने यहां तक कहा कि हम कल हनुमानगढ़ी जा रहे हैं। वहां जाकर कहेंगे कि इस मंदिर के लिए ऐसी झूठी बातें करने वाले व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित होना चाहिए। अगर उनका प्रवेश प्रतिबंधित नहीं होता है तो हम कल के बाद हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi)  नहीं जाएंगे।

बीकापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा पर हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का आरोप लगाया था सीएम योगी ने

पढ़ें :- रामपुर सीएमओ के भ्रष्टाचार,आय से अधिक संपत्ति व संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की शिकायत लोकायुक्त तक पहुंची, जांच कर उचित कार्रवाई की मांग

बता दें कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath)  ने बीकापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा पर हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi)  में नमाज पढ़वाने का आरोप लगाया था। सीएम योगी ने कहा था कि जो लोग आज आस्था की बात कर रहे हैं उन लोगों ने हमारे पवित्र हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi)  में नमाज पढ़वाने का काम किया था। तब पूछा था कि क्या कोई कभी जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करा पाएगा? क्या समाजवादी पार्टी या कोई सरकार मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करा सकती है? अगर नहीं करा सकती तो हमारे पवित्र हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi)  की सीढि़यों पर नमाज पढ़ाने का पाप क्यों कराया गया था?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...