1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO : मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक संग रचाई शादी, वीडियो जारी कर बोली-मैं किडनैप नहीं, प्रेमी के साथ हिन्दू रिवाज से कर ली है शादी

VIDEO : मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक संग रचाई शादी, वीडियो जारी कर बोली-मैं किडनैप नहीं, प्रेमी के साथ हिन्दू रिवाज से कर ली है शादी

यूपी के जालौन जिले के उरई में एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। वीडियो में लड़की कहती नजर आ रही है कि किसी के साथ जबरन नहीं गई। मैं किडनैप नहीं हुई, अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ आई हूं और साथ रह रही हूं।

By santosh singh 
Updated Date

उरई। यूपी के जालौन जिले के उरई में एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। वीडियो में लड़की कहती नजर आ रही है कि किसी के साथ जबरन नहीं गई। मैं किडनैप नहीं हुई, अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ आई हूं और साथ रह रही हूं।

पढ़ें :- Video-लड़की के पहनावे पर ऑटो ड्राइवर ने किया कमेंट, तो बहादुर बेटी बोली- मेरे घरवालों ने बोला है ऐसी सोंच वालों को पहले चार थप्पड़ मारो फिर बात करो...

लड़की बता रही है कि मैं हिन्दू रीति-रिवाज से शादी भी कर चुकी हूं। जिले के उच्च अधिकारियों को इस बारे में अवगत कर दिया है। ये बातें शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल कालपी क्षेत्र की युवती काजल ने कहीं। वह सात जुलाई से लापता है और पिता में उसे फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करा रखी है। वीडियो वायरल में काजल ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी गुहार लगाते हुए दिखी है। काजल ने मेरी पर सुरक्षा पर ध्यान दिया जाए। उधर, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने काजल की तलाश तेज कर दी है। वायरल वीडियो की पुष्टि hindi.pardaphash.com नहीं करता है।

सात जुलाई की रात कालपी निवासी काजल अपने घर से लापता हो गई थी। पिता की तहरीर पर आठ जुलाई को कोतवाली में ठाकुर ओम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शुक्रवार को काजल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर कहा कि मेरा नाम काजल मंसूरी है और उम्र 21 साल है। मेरा किसी ने अपहरण नहीं किया।

काजल ने कहा कि हाईकोर्ट में कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन भी किया

मैं अपनी मर्जी से ओम सिंह (Om Singh)  के साथ गई हूं। काजल ने यह भी कहा कि हम पिछले छह साल से रिलेशनशिप में हैं। घरवालों को बताने के बाद भी शादी दूसरी जगह तय की जा रही थी, इसलिए यह कदम उठाया। हमने हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली है और हाईकोर्ट में कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन भी किया है। काजल ने आरोप लगाया कि उसके पति ओम सिंह को उसके घरवाले नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहे हैं। उसने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भी भेजे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में काजल ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।

सीओ राजेश कमल बोले- विवेचना अभी जारी है

पढ़ें :- Video-महोबा में पानी और सड़क को लेकर हुए संग्राम ने खोली जल जीवन मिशन की पोल, BJP MLA बृज भूषण राजपूत, बोले-आपकी योजना है विफल

इस संबंध में सीओ राजेश कमल (CO Rajesh Kamal) ने बताया कि थाना कालपी में आठ जुलाई को ओम सिंह (Om Singh) पर केस दर्ज किया गया है और विवेचना जारी है। अपहृता की बरामदगी के बाद उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट (Judicial Magistrate) के समक्ष पेशकर बयान दर्ज कराए जाएंगे तथा साक्ष्यों के आधार पर विवेचना का निस्तारण किया जाएगा। वहीं काजल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उधर, काजल का वीडियो वायरल (Video Viral) होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस काजल की तलाश में जुट गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...