1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. विशाल ददलानी, बोले-देशवालों अगर अब नहीं जागे, तो कब जागोगे? सोनम वांगचुक को जबरदस्ती उठाये जानें को बताया कायरना हरकत

विशाल ददलानी, बोले-देशवालों अगर अब नहीं जागे, तो कब जागोगे? सोनम वांगचुक को जबरदस्ती उठाये जानें को बताया कायरना हरकत

विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि देखी है आपने कभी ऐसी कायरता। सोनम जी को जबरदस्ती उठाकर ले गए हैं। इस देश का ये लोग जो कर रहे हैं, उससे सच में मेरा दिल टूट गया है। बहुत दिल दुखता है ये सब देखकर। देशवालों कब जागोगे? अगर अब नहीं जागे, तो कब जागोगे? मुझे नहीं पता कि क्या बोलना चाहिए। क्या सोचना चाहिए? मैं सोच रहा हैं कि काश उनकी मदद के लिए मैं वहां होता। भेजा फट रहा है मेरा गुस्से से।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। सामाजिक कार्यकर्ता व पर्यावरणविद सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) जंतर-मंतर (Jantar -Mantar) पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे। शनिवार को दिल्ली पुलिस उन्हें जबरन उठाकर अस्पताल ले गई है। पुलिस के तरफ से वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के बाद जंतर-मंतर (Jantar -Mantar)  प्रदर्शन स्थल से प्रदर्शनकारियों को हटाया जा रहा है। जनता, सेलेब्स हर कोई वांगचुक के सपोर्ट में बात कर रही है।

पढ़ें :- PM मोदी के साथ मंच साझा करने पर उठे सवाल, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने तोड़ी चुप्पी

वांगचुक के अस्पताल पहुंचने के बाद विशाल ददलानी (Vishal Dadlani)  ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर गुस्सा जाहिर किया है। विशाल ददलानी (Vishal Dadlani)  की आंखों में आंसू विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि देखी है आपने कभी ऐसी कायरता। सोनम जी को जबरदस्ती उठाकर ले गए हैं। इस देश का ये लोग जो कर रहे हैं, उससे सच में मेरा दिल टूट गया है। बहुत दिल दुखता है ये सब देखकर। देशवालों कब जागोगे? अगर अब नहीं जागे, तो कब जागोगे? मुझे नहीं पता कि क्या बोलना चाहिए। क्या सोचना चाहिए? मैं सोच रहा हैं कि काश उनकी मदद के लिए मैं वहां होता। भेजा फट रहा है मेरा गुस्से से।

 

वीडियो में विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) की आंखें गुस्से में लाल दिखीं। उन्हें देखकर साफ पता चल रहा है कि वो वांगचुक के साथ हो रहे बर्ताव को लेकर नाराज हैं। विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) इस समय यूएस में हैं। वो वहां से वीडियो शेयर करके अपनी बात लोगों तक पहुंचा रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने वीडियो शेयर वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील की थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...