1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर में भी दीपिका का दमदार अंदाज, ‘राका’ के लिए किए एक्शन सीन और नाइट शूट

प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर में भी दीपिका का दमदार अंदाज, ‘राका’ के लिए किए एक्शन सीन और नाइट शूट

बॉलीवुड की सुपरस्टार दीपिका पादुकोण एक बार फिर चर्चा में हैं। क्योंकि अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी दीपिका ने अपने काम से दूरी नहीं बनाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राका’ के लिए प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर में भी एक्शन सीन्स शूट किए हैं..

By Harsh 
Updated Date

Bollywood Updates: बॉलीवुड की सुपरस्टार दीपिका पादुकोण एक बार फिर चर्चा में हैं। क्योंकि अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी दीपिका ने अपने काम से दूरी नहीं बनाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राका’ के लिए प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर में भी एक्शन सीन्स शूट किए हैं। बताया जा रहा है कि दीपिका फिल्म की शूटिंग को समय पर पूरा करने के लिए लगातार सेट पर मौजूद रहीं। उन्होंने अपने स्वास्थय का पूरा ध्यान रखते हुए नाइट शिफ्ट में भी शूटिंग की। फिल्म से जुड़े लोग और फैन्स दीपिका के मेहनत और डेडिकेशन की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

पढ़ें :- सनी देओल के ‘मैं गुटखे का प्रचार नहीं करूंगा…’ बयान पर बवाल, वायरल हुआ सालों पुराना पान मसाला VIDEO

एटली के निर्देशन में बन रही ‘राका’ एक बड़े बजट की पैन इंडिया एक्शन फिल्म बताई जा रही है जिसमें दीपिका पादुकोण के साथ अल्लू अर्जुन भी नजर आएंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह है और दीपिका का एक्शन अवतार इस एक्साइटमेंट को और बढ़ा रहा है। दीपिका ने इससे पहले भी अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्मों की शूटिंग जारी रखी थी। अब एक बार फिर उन्होंने साबित कर दिया है कि वह अपने काम को लेकर कितनी गंभीर हैं। हालांकि शूटिंग के दौरान उनकी सेहत और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। फैंस सोशल मीडिया पर दीपिका की इस लगन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। मां बनने की खुशी के साथ-साथ अपने फिल्मी सफर को भी जारी रखने वाली दीपिका पादुकोण का यह अंदाज उनके चाहने वालों को काफी पसंद आ रहा है।

रिपोर्ट: कल्पना पांडे

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...