1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Ahmedabad Firecracker Factory Explosion : पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग से आठ लोगों की मौत, 15 गंभीर रूप से घायल

Ahmedabad Firecracker Factory Explosion : पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग से आठ लोगों की मौत, 15 गंभीर रूप से घायल

अहमदाबाद (Ahmedabad)  में मेहमदपुरा स्थित टैलेंट पटाखा फैक्टरी (Talent Firecracker Factory) में आग लगी, इसके बाद फैक्टरी में रखे विस्फोटक से धमाके होने लगे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

By santosh singh 
Updated Date

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद शहर में शनिवार को एक पटाखा फैक्टरी (Firecracker Factory) में भीषण आग लग गई। इस घटना में आठ लोगों की मौत की हो गई है, जबकि 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद (Ahmedabad)  में मेहमदपुरा स्थित टैलेंट पटाखा फैक्टरी (Talent Firecracker Factory) में आग लगी, इसके बाद फैक्टरी में रखे विस्फोटक से धमाके होने लगे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पढ़ें :- Alaska Plane Crash : अमेरिका के अलास्का में चार्टर विमान हुआ क्रैश, दो पायलटों समेत आठ की मौत

यह हादसा रामोल-गात्राड रोड पर मौजूद फैक्टरी में हुआ। वहीं, इसकी सूचना पर दमकल विभाग की पांच से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के साथ राहत-बचाव में जुट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- अहमदाबाद के PG हॉस्टल में छत पर टहल रही छात्रा से दुष्कर्म ,सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहा गार्ड ही निकला आरोपी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...