1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 48 साल बाद मिला इंसाफ: 1978 के संभल दंगे में कुएं में फेंक दी थी दादा की लाश, अब योगी सरकार ने सौंपा पट्टा

48 साल बाद मिला इंसाफ: 1978 के संभल दंगे में कुएं में फेंक दी थी दादा की लाश, अब योगी सरकार ने सौंपा पट्टा

1978 के संभल दंगे में मारे गए रामशरण रस्तोगी के परिवार को 48 साल बाद अपनी ही धरती पर वापस बसने के लिए सरकार से जमीन मिल गई है। दंगाइयों के डर से 1979 में शहर छोड़ चुके इस परिवार को योगी सरकार ने वापस बसाने के लिए 100 वर्ग मीटर जमीन का पट्टा सौंपा है...

By Harsh Gautam 
Updated Date

संभल: साल 1978 में हुए संभल दंगे के पीड़ित रस्तोगी परिवार को आखिरकार 48 साल बाद न्याय मिला है। दंगाइयों के डर से 1979 में शहर छोड़ चुके इस परिवार को योगी सरकार ने वापस बसाने के लिए 100 वर्ग मीटर जमीन का पट्टा सौंपा है। यूपी के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने खुद पीड़ित परिवार को यह प्रमाण पत्र दिया।

पढ़ें :- राम मंदिर चंदा चोरी मामले में FIR के बाद बड़ी कार्रवाई, नामज़द सभी आठ आरोपी गिरफ़्तार

रस्तोगी परिवार को जमीन का पट्टा सौंपते हुए सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर

कुएं में फेंक दी थी दादा की लाश

हिंदुस्तान लाइव की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में रह रहे पोते कपिल रस्तोगी ने बताया कि 29 मार्च 1978 को दंगे के दौरान भीड़ ने उनके दादा रामशरण दास रस्तोगी की किराने की दुकान लूट ली थी। विरोध करने पर उन पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी हत्या कर दी और लाश को कुएं में फेंक दिया था। इसके बाद लगातार मिल रही धमकियों के कारण पूरे परिवार को संभल से पलायन करना पड़ा था।

विधानसभा में उठा था मुद्दा

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Scam : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR पर बोले अखिलेश- फुनगी को फांसी, शाखाओं को मिलेगी माफ़ी!

कपिल के मुताबिक, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में इस दंगे का मुद्दा उठाया, तब परिवार ने सरकार से मदद मांगी। इसके बाद प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया। मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि इस दंगे में 100 से ज्यादा लोग मारे गए थे और कईयों के घर जल गए थे। सरकार ऐसे सभी पीड़ित परिवारों को 100 वर्ग मीटर जमीन दे रही है ताकि वे वापस आकर अपना घर बना सकें और अपनी नई जिंदगी शुरू कर सकें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...