1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Fatehpur News: नदी में नहाते समय डूबे 6 युवक, चार युवकों की मौत, दो को मछुआरों ने बचाया

Fatehpur News: नदी में नहाते समय डूबे 6 युवक, चार युवकों की मौत, दो को मछुआरों ने बचाया

फतेहपुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। ये हादसा रिंद नदी में नहाते समय हुआ जब छह युवक गहराई में जाने से डूब गए। युवकों को डूबता देख मछुआरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, जिसमें दो युवकों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Fatehpur News: फतेहपुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। ये हादसा रिंद नदी में नहाते समय हुआ जब छह युवक गहराई में जाने से डूब गए। युवकों को डूबता देख मछुआरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, जिसमें दो युवकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। वहीं, चार युवकों की डूबने से मौत हो गयी। चार युवकों की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।

पढ़ें :- Hockey Junior Asia Cup 2026 : भारत की जीत पर सीएम योगी ने दी बधाई, बोले -प्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों के योगदान को बताया प्रेरणादायी

बताया जा रहा है कि, ललौली थाना क्षेत्र के तपनी निवासी हसीबुद्दीन, शाहिद, अंश और शान की डूबने से मौत हो गई। वहीं, हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तपनी गांव से कुल नौ युवक कुंनुहा डेरा के पास स्थित रिंद नदी में नहाने गए थे। दो को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...