1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video : पति के छोड़कर जाने से आहत महिला पानी की टंकी पर चढ़ी, गोमतीनगर पुलिस ने समझा बुझाकर करीब पांच घंटे बाद नीचे उतारा

Video : पति के छोड़कर जाने से आहत महिला पानी की टंकी पर चढ़ी, गोमतीनगर पुलिस ने समझा बुझाकर करीब पांच घंटे बाद नीचे उतारा

यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के गोमती नगर में रविवार सुबह विनीतखंड-5 (Vineet Khand-5) में अयोध्या के खंडासा निवासी प्रीति कश्यप (Preeti Kashyap) पानी की टंकी पर चढ़ गई। घटना से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची गोमतीनगर पुलिस ने दमकल की सहायता से किसी तरह से प्रीति को समझाया बुझाया। करीब पांच घंटे बाद वह नीचे उतरी।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के गोमती नगर में रविवार सुबह विनीतखंड-5 (Vineet Khand-5) में अयोध्या के खंडासा निवासी प्रीति कश्यप (Preeti Kashyap) पानी की टंकी पर चढ़ गई। घटना से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची गोमतीनगर पुलिस ने दमकल की सहायता से किसी तरह से प्रीति को समझाया बुझाया। करीब पांच घंटे बाद वह नीचे उतरी।

पढ़ें :- आईआईएलएम एकेडमी लखनऊ कैंपस में ब्लड डोनेशन ड्राइव का सफलतापूर्वक आयोजन, स्टूडेंट्स, फैकल्टी और स्टाफ ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया

इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी (Inspector Brajesh Chandra Tripathi) के मुताबिक पूछताछ में प्रीति ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने लखीमपुर खीरी के निघासन निवासी राम अनु्ग्रह प्रजापति (Ram Anugrah Prajapati) से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से वह पति के साथ विनीतखंड-5 में रह रही थीं। आरोप है कि गुरुवार को राम उन्हें छोड़कर चले गए। उन्होंने राम से कई बार संपर्क करने की कोशिश की, मगर बात नहीं हो सकी।

पढ़ें :- Lucknow News: राजधानी लखनऊ में शनिवार को बंद रहेंगे प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूल

इस बात से वह काफी आहत हो गईं और रविवार सुबह नौ बजे पानी की टंकी पर चढ़ गईं। शोर सुन लोगों की नजर टंकी की ओर पड़ी तो वे घबरा गए। वे प्रीति को नीचे उतरने के लिए कहने लगे, मगर वह मानने को तैयार नहीं हुईं। मामले की जानकारी गोमतीनगर पुलिस (Gomti Nagar Police) और दमकल कर्मियों को दी गई।

आनन-फानन इंस्पेक्टर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच फायर स्टेशन से एफएसओ गोमतीनगर (FSO Gomti Nagar) भी आ गए। चौकी प्रभारी गुरप्रीत कौर (Gurpreet Kaur, Outpost In-charge) और फायर ब्रिगेड की टीम टंकी के ऊपर चढ़ी। वहां पर उसको समझने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नीचे आने के लिए नहीं तैयार हुई। ऐसे में उन्हें वहीं पर खाना और पानी दिया गया। करीब पांच घंटे की मान मनौवल के बाद प्रीति को नीचे उतारा गया।

नीचे उतरते ही हुई बेहोश, भर्ती

इंस्पेक्टर के अनुसार नीचे उतरते ही प्रीति बेहोश हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां होश में आने पर उनसे राम का नंबर लेकर संपर्क किया गया है। वह लखीमपुर खीरी से चल चुके हैं। उनके आने पर आगे की कार्रवाई होगी।

पढ़ें :- लखनऊ: गणेश विसर्जन के दौरान सई नदी में डूबे तीन युवकों का मिला शव, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...