इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) में अपनी बल्लेबाजी से धमाका कर रहे विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक और कारनामा अंजाम दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में अपनी निरंतरता और क्लास को एक बार फिर साबित किया है। वह टूर्नामेंट के इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 9 अलग-अलग सीजन में 500 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) में अपनी बल्लेबाजी से धमाका कर रहे विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक और कारनामा अंजाम दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में अपनी निरंतरता और क्लास को एक बार फिर साबित किया है। वह टूर्नामेंट के इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 9 अलग-अलग सीजन में 500 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। पिछले सीजन में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को इस मामले में पीछे छोड़ा था। पंजाब के खिलाफ उन्होंने 58 रन की बेहतरीन पारी खेली।
विराट कोहली (Virat Kohli) ने इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2026) के इस सीजन में जमकर रन बनाए हैं। उन्होंने रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार फिफ्टी ठोक टीम को एक बार फिर से मजबूत शुरुआत दिलाई। महज 31 बॉल पर 3 चौके और इतने ही छक्के की मदद से उन्होंने ये अर्धशतक जमाया। पिछले मुकाबले में धमाकेदार शतक जमाकर खेलने उतरे विराट के नाम अब 9 सीजन में 500 से ज्यादा रन हो चुके हैं।
Just another day at the office 🤷♂️
Virat Kohli's 4⃣th FIFTY of the season 👏
Updates ▶️ https://t.co/3u5qL0Zn75#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvRCB | @imVkohli pic.twitter.com/iycL8xpHpF
पढ़ें :- कौन हैं LSG को हारी बाजी जिताने वाले मुकुल चौधरी? आईपीएल के नए स्टार में दिखती है MS धोनी की झलक
— IndianPremierLeague (@IPL) May 17, 2026
कोहली की रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी
विराट कोहली (Virat Kohli) ने साल 2011 में पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में अपने 500 रन पूरे किए थे। तब उन्होंने 557 रन बनाए थे। इसके बाद 2013 में 634 रन, 2015 में 505 रन। विराट कोहली (Virat Kohli) के 2016 का आईपीएल सीजन भला कौन भूल सकता है। उन्होंने बल्ले से आग लगाते हुए ऐतिहासिक सीजन में 973 रन बनाए. जिसमें चार शतक भी शामिल थे। उन्होंने 2018 में भी यह कारनामा दोहराया और फिर लगातार दो सीजन 2023 (639 रन) और 2024 (741 रन) , में भी 500 से ज्यादा रन बनाए।
इस साल भी उन्होंने इस रिकॉर्ड को आगे बढ़ाया है। केएल राहुल (छह बार) और शिखर धवन (पांच बार) इस लिस्ट में अगले नंबर पर हैं, लेकिन कोहली की बेमिसाल निरंतरता और रन बनाने की भूख उन्हें सबसे अलग बनाती है।