1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केरल में कल होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण, वीडी सतीशन संभालेंगे मुख्यमंत्री पद , राहुल-प्रियंका होंगे शामिल

केरल में कल होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण, वीडी सतीशन संभालेंगे मुख्यमंत्री पद , राहुल-प्रियंका होंगे शामिल

केरल में नई सरकार के गठन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF)   सरकार के मुख्यमंत्री पद के निर्वाचित उम्मीदवार वीडी सतीशन सोमवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। उनके साथ नई कैबिनेट के मंत्री भी शपथ ग्रहण कर सकते हैं। समारोह तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा..

By Harsh 
Updated Date

Kerla: केरल में नई सरकार के गठन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF)   सरकार के मुख्यमंत्री पद के निर्वाचित उम्मीदवार वीडी सतीशन सोमवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। उनके साथ नई कैबिनेट के मंत्री भी शपथ ग्रहण कर सकते हैं। समारोह तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

पढ़ें :- राहुल गांधी के साथ मंच साझा करने वाले कॉमेडियन पुलकित मणि का नोएडा शो रद्द, बोले- 'अंडरग्राउंड होने का समय आ गया...'

कांग्रेस के कई बड़े नेता पहुंचेंगे केरल

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इनमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई बड़े चेहरे मौजूद रह सकते हैं। कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि मंत्रियों की सूची जल्द राज्यपाल को सौंप दी जाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि नई सरकार जनता से किए गए वादों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने की दिशा में काम करेगी।

बयानबाजी पर भी गरमाई राजनीति

इस बीच, वेल्लापल्ली नटेसन के बयान को लेकर भी सियासत तेज हो गई है। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि शपथ ग्रहण से पहले इस तरह के भड़काऊ बयान देने से बचना चाहिए था। नई सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर यूडीएफ समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है और इसे राज्य की राजनीति में एक बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

पढ़ें :- रायबरेली में BJP का बड़ा गेमप्लान, राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...