1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Benefits Of Shahtut :  शहतूत फल और पत्तियों के सेवन के ढ़ेरों फायदे, कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदेमंद 

Benefits Of Shahtut :  शहतूत फल और पत्तियों के सेवन के ढ़ेरों फायदे, कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदेमंद 

गर्मियों में मिलने वाला रसीला फल शहतूत स्वाद और सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसकी पत्तियां भी पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं और रेशम उद्योग की नींव हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Benefits Of Shahtut :  गर्मियों में मिलने वाला रसीला फल शहतूत स्वाद और सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसकी पत्तियां भी पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं और रेशम उद्योग की नींव हैं। शहतूत एक तेजी से बढ़ने वाला मध्यम आकार का पेड़ है, जो आमतौर पर 10 से 15 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच जाता है।

पढ़ें :- कैल्शियम की कमी महिलाओं के लिए बनी 'साइलेंट किलर', इन सुपरफूड्स से लौटेगी हड्डियों की ताकत

शहतूत का सेवन
शहतूत के फल बेहद रसीले और मीठे होते हैं। ये सफेद, गुलाबी या गहरे बैंगनी रंग के हो स्वाद के साथ-साथ ये फल औषधीय गुणों से भी भरपूर होते हैं। लोग इन्हें ताजा खाने के अलावा जूस, जेली, मुरब्बा और सूखे रूप में भी इस्तेमाल करते हैं। शहतूत की पत्तियों को चाय, पाउडर और सब्जी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

पोषक तत्व 
शहतूत के फलों में विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

शहतूत फल के फायदे 
ये फल रक्त शुद्ध करने, पाचन सुधारने, एनीमिया दूर करने और इम्युनिटी बढ़ाने में कारगर माने जाते हैं। आयुर्वेद और लोक चिकित्सा में शहतूत का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है।

इसकी पत्तियों में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं। इनका सेवन ब्लड शुगर कंट्रोल करने और कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदेमंद है।

पढ़ें :- Soaked fenugreek seeds :  सुबह खाली पेट चबाकर खाएं भीगी हुई मेथी , सेहत को कई तरह के पायदे होते हैं

पर्यावरण
शहतूत के पेड़ पर्यावरण के लिए भी बहुत उपयोगी है क्योंकि यह तेजी से बढ़ता है और मिट्टी को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...