1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. SRH vs RR Eliminator : आज एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद की राजस्थान रॉयल्स से होगी भिड़ंत, हारने वाली टीम होगी बाहर

SRH vs RR Eliminator : आज एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद की राजस्थान रॉयल्स से होगी भिड़ंत, हारने वाली टीम होगी बाहर

SRH vs RR Eliminator : आज आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर खेला जाना है, जहां हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा। जबकि, जीतने वाली टीम क्वालिफायर 2 खेलेगी। एलिमिनेटर मैच न्यू चंडीगढ़ में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। इस बीच, आरसीबी ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

SRH vs RR Eliminator : आज आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर खेला जाना है, जहां हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा। जबकि, जीतने वाली टीम क्वालिफायर 2 खेलेगी। एलिमिनेटर मैच न्यू चंडीगढ़ में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। इस बीच, आरसीबी ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

पढ़ें :- Video : कोहली ने नहीं, ट्रेविस हेड ने की थी लड़ाई की शुरुआत, अब उकसाने वाला वीडियो आया सामने

आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रही थी। मौजूदा सीजन दोनों टीमों दो बार आमने-सामने रही हैं, जहां हैदराबाद ने दोनों मैच अपने नाम किए हैं। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स हिसाब बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। बता दें कि बुधवार को जीत दर्ज करने वाली टीम 29 मई को गुजरात टाइटंस से भिड़ने वाली है। जिसे क्वालिफायर 1 में आरसीबी के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा है।

क्रिकबज के अनुसार, सनराइजर्स हैदराबाद के असिस्टेंट कोच जेम्स फ्रैंकलिन ने कहा कि एलिमिनेटर में पिच 4 का इस्तेमाल किया जाएगा। इसी पिच पर पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने पिछले मैच में, सनराइजर्स ने 219 रन बनाए थे, जिसे पंजाब ने आसानी से चेज़ कर लिया था। एक ऐसे वेन्यू पर जहां पावरप्ले के बाद स्कोरिंग रेट में काफ़ी गिरावट आती है, इस वेन्यू पर पहली पारी का औसत स्कोर 214 है, और पंजाब ने तो एक लीग मैच में LSG के खिलाफ 250 का आंकड़ा भी पार कर लिया था।

इस साल चार मैचों में, स्पिनरों का इकॉनमी रेट पेसर्स (11.06) के मुकाबले बेहतर, यानी 9.29 रहा है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि राजस्थान रॉयल्स अपने स्पिनर्स का कैसे इस्तेमाल करती है। फिलहाल, राजस्थान के खिलाफ सनराइजर्स ने 14-9 से बढ़ बना रखी है।

पढ़ें :- पैट कमिंस ने IPL को हॉलीडे ब्रेक जैसा बताया, बोले- "मेरा मुख्य फोकस हमेशा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट रहेगा"
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...