1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. ऋषभ पंत से छीनी जा सकती है LSG की कप्तानी ?: इशारों-इशारों में टीम डायरेक्टर टॉम मूडी ने दिये संकेत

ऋषभ पंत से छीनी जा सकती है LSG की कप्तानी ?: इशारों-इशारों में टीम डायरेक्टर टॉम मूडी ने दिये संकेत

आईपीएल 2026 ऋषभ पंत के लिए बेहद निराशाजनक रहा। लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी संभाल रहे पंत ना बल्ले से असर छोड़ पाए और ना ही टीम को संभाल सके. पंजाब किंग्स से हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी का बयान सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। मूडी ने साफ कहा कि टीम ने इस सीजन अपने..

By Harsh 
Updated Date

IPL 2026 Updates: आईपीएल 2026 ऋषभ पंत के लिए बेहद निराशाजनक रहा। लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी संभाल रहे पंत ना बल्ले से असर छोड़ पाए और ना ही टीम को संभाल सके। पूरे सीजन में एलएसजी बिखरी हुई नजर आई और कई मौकों पर कप्तानी फैसलों पर भी सवाल उठे। एसएसजी इस सीजन में सबसे पहले एलीमिनेट होने वाली टीम रही।

पढ़ें :- निर्णायक वनडे से पहले टीम इंडिया का बड़ा दाव: चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की जगह इस प्लेयर की हुई एंट्री

पंत ने इस सीजन 13 पारियों में 312 रन बनाए, लेकिन वो सिर्फ दो बार ही अर्धशतक लगा सके। वहीं पंजाब किंग्स से हार के बाद एलएसजी का सफर सिर्फ 8 अंकों के साथ खत्म हो गया। टीम के खराब प्रदर्शन के बाद अब पंत की कप्तानी पर खतरा मंडराने लगा है।

पंजाब किंग्स से हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी का बयान सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। मूडी ने साफ कहा कि टीम ने इस सीजन अपने स्तर के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया और अब पूरे सीजन की समीक्षा शांत दिमाग से की जाएगी।

उन्होंने इशारों-इशारों में कप्तानी पर भी सवाल खड़े कर दिए। मूडी ने कहा कि भविष्य में टीम की लीडरशिप कैसी होगी, इस पर गंभीरता से विचार करना पड़ेगा। उनके बयान से साफ संकेत मिले कि एलएसजी मैनेजमेंट अगले सीजन से पहले कप्तानी मॉडल में बदलाव कर सकता है।

मूडी ने यह भी माना कि टीम को अब “रीसेट” की जरूरत है। यानी सिर्फ प्लेइंग इलेवन या कॉम्बिनेशन ही नहीं, बल्कि टीम की सोच और नेतृत्व में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में खराब सीजन के बाद ऋषभ पंत की कप्तानी पर सवाल और तेज हो गए हैं।

पढ़ें :- रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के रिश्तों में खटास? रिपोर्ट्स में बड़ा दावा, टीम इंडिया में भविष्य को लेकर अटकलें तेज

इधर, पंत को अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारत की व्हाइट-बॉल टीम में जगह नहीं मिली, जबकि टेस्ट टीम की उपकप्तानी भी अब केएल राहुल को सौंप दी गई है। ऐसे में लगातार खराब दौर से गुजर रहे पंत के सामने अब खुद को साबित करने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...