1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL का सुपरस्टार इंडिया-A में कर रहा संघर्ष ? वैभव सूर्यवंशी की छोटी पारियां बढ़ा रहीं चिंता

IPL का सुपरस्टार इंडिया-A में कर रहा संघर्ष ? वैभव सूर्यवंशी की छोटी पारियां बढ़ा रहीं चिंता

भारत ए टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से ट्राई सीरीज में बड़े प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन अब तक वह उस भरोसे पर पूरी तरह खरे नहीं उतर पाए हैं…

By Harsh 
Updated Date

India ‘A’ tri-series : भारत ए टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से ट्राई सीरीज में बड़े प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन अब तक वह उस भरोसे पर पूरी तरह खरे नहीं उतर पाए हैं। श्रीलंका ए, अफगानिस्तान ए और भारत ए के बीच खेली जा रही सीरीज में वैभव ने शुरुआत तो आक्रामक अंदाज में की है, लेकिन उसे बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे हैं।

पढ़ें :- एशियन गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास! कबड्डी का गोल्ड और मैराथन में 44 साल बाद मेडल

श्रीलंका ए के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव ने कुछ आकर्षक शॉट लगाए, लेकिन 14 गेंदों में 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इससे पहले इसी टीम के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 12 गेंदों पर 14 रन बनाए थे। वहीं अफगानिस्तान ए के खिलाफ उन्होंने 22 गेंदों में 44 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर उम्मीदें जगाई थीं, लेकिन अर्धशतक तक नहीं पहुंच सके।

IPL की फॉर्म दोहरा नहीं पा रहे वैभव

आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरने वाले वैभव सूर्यवंशी ने पूरे सीजन में बल्ले से धमाल मचाया था। ऑरेंज कैप समेत कई बड़े पुरस्कार जीतने के बाद उन्हें भारत ए टीम में मौका मिला। हालांकि ट्राई सीरीज में अब तक उनकी तीन पारियों में कोई बड़ी पारी देखने को नहीं मिली है।

डेब्यू से पहले बढ़ा दबाव

पढ़ें :- Asian Games : भारतीय महिला हॉकी टीम की लगातार दूसरी धमाकेदार जीत, इंडोनेशिया को 17–1 से रौंदा

वैभव सूर्यवंशी का नाम आयरलैंड दौरे के लिए संभावित भारतीय टीम में चर्चा का विषय बना हुआ है। माना जा रहा है कि उन्हें जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिल सकता है। लेकिन लगातार छोटी पारियां उनके लिए मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।

अगले मैच पर टिकी नजरें

ट्राई सीरीज में अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में वैभव के बल्ले से कुल 79 रन निकले हैं। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि उनके पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें अपनी आक्रामक शुरुआत को लंबी पारी में बदलना होगा। अफगानिस्तान ए के खिलाफ अगला मुकाबला उनके लिए बेहद अहम माना जा रहा है। अगर वह बड़ी पारी खेलने में सफल रहते हैं, तो आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने की उनकी दावेदारी और मजबूत हो सकती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...