1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. ममता बनर्जी की TMC में पड़ी फूट! बीजेपी का दावा- 80 में से 50 विधायक बदल सकते हैं पाला

ममता बनर्जी की TMC में पड़ी फूट! बीजेपी का दावा- 80 में से 50 विधायक बदल सकते हैं पाला

TMC Split Crisis : पश्चिम बंगाल में सत्ता बदलने के साथ सियासी हालात भी बदलने लगे हैं। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद टीएमसी में बड़ी टूट हो सकती है। यह दावा बीजेपी की ओर से किया गया है। जिसमें कहा गया है कि टीएमसी में असंतोष की स्थिति है और 80 में से 50 विधायक पाला बदल सकते हैं। कुछ ऐसी ही बात टीएमसी के सांसदों को लेकर भी कही जा रही है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- गर्मी तो झेल लेंगे, पर भाजपा प्रायोजित महंगाई की आग से आम जनता के छूट रहे पसीने: खरगे

दरअसल, बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने टीएमसी में बड़ी टूट का दावा किया है। सौमित्रा खान ने बुधवार को कहा कि टीएमसी के करीब 50 विधायक अपनी पार्टी से नाराज चल रहे हैं। ऐसी ही स्थिति 20 सांसदों की है। भाजपा सांसद ने यहां तक कह दिया कि अगर बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व सहमति देता है, तो ये विधायक पार्टी बदलकर बीजेपी में शामिल होने के लिए तैयार हैं। हालांकि, अब तक बीजेपी हाईकमान की तरफ से इसे लेकर घोषणा नहीं की गई है।

इससे पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि टीएमसी के 12 सांसद बीजेपी को समर्थन देने या बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इनमें से 5-6 सांसदों ने पार्टी छोड़ने की तैयारी कर ली है। बता दें कि इन अटकलों को तब हवा मिली जब टीएमसी के दो विधायकों ऋतब्रत बनजी और संदीपन साहा ने सीएम शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष रथिंद्र बोस से मुलाकात की थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...