विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार की सीढ़ियों के सामने दान पेटियां रखीं। निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव भगवा कपड़े पहनकर इन पेटियों के साथ बैठे दिखे। प्रदर्शन के दौरान नाटक के जरिए संदेश देने की कोशिश की गई। राहुल गांधी समेत अन्य सांसदों ने यहां रखी दान पेटियों में पैसे डाले। इस दौरान पप्पू यादव उन पैसों को अपनी जेब में रख लिए और इसे राम मंदिर चढ़ावे में कथित चोरी के आरोपों के प्रतीक के तौर पर दिखाया।
नई दिल्ली। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में जमकर सियासत हो रही है। विपक्षी दल के नेता इस मामले को लेकरक केंद्र और यूपी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। शुक्रवार को संसद में भी इस मामले को लेकर एक अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। दरअसल, सांसद पप्पू यादव साधु के भगवा कपड़े पहनकर शुक्रवार संसद परिसर में पहुंचे और अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी को दिखाने का प्रयास करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी समेत विपक्ष के अन्य सांसद भी मौजूद रहे।
विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार की सीढ़ियों के सामने दान पेटियां रखीं। निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव भगवा कपड़े पहनकर इन पेटियों के साथ बैठे दिखे। प्रदर्शन के दौरान नाटक के जरिए संदेश देने की कोशिश की गई। राहुल गांधी समेत अन्य सांसदों ने यहां रखी दान पेटियों में पैसे डाले। इस दौरान पप्पू यादव उन पैसों को अपनी जेब में रख लिए और इसे राम मंदिर चढ़ावे में कथित चोरी के आरोपों के प्रतीक के तौर पर दिखाया।
‘चढ़ावा चोर – गद्दी छोड़’
राम मंदिर में BJP-RSS ने ‘चढ़ावा चोरी’ कर देश के करोड़ों रामभक्तों की श्रद्धा से खिलवाड़ किया है- ये महापाप है।
आज संसद परिसर में विपक्ष के सांसदों ने बेहद अनोखे तरीके से ‘चढ़ावा चोरी’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
पढ़ें :- अभिजीत दीपके ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा, कहा- खतरे में है लोकतंत्र और इसे बचाने के लिए केवल विपक्ष नहीं, बल्कि जनता को भी आगे आना होगा
📍 दिल्ली pic.twitter.com/jrCkvYwAGT
— Congress (@INCIndia) July 31, 2026
इस प्रदर्शन में प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद और धर्मेंद्र यादव, झारखंड मुक्ति मोर्चा की महुआ माजी समेत कई अन्य नेता शामिल हुए। सभी सांसद एक बड़े बैनर के पीछे खड़े थे, जिस पर लिखा था- अमित शाह सदन से गायब क्यों?
इसके साथ ही, जंतर मंतर पर छात्रों के ऊपर हुए लाठीचार्ज को लेकर भी विपक्षी दलों ने सरकार को घेरने की कोशिश की। विपक्ष के सांसदों ने गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने सदन की कार्यवाही में अमित शाह की गैरमौजूदगी पर भी सवाल उठाए। सांसदों ने संसद के मकर द्वार के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नारे लगाए- ‘अमित शाह इस्तीफा दो’, ‘अमित शाह सदन में आओ’ और ‘चढ़ावा चोर, गद्दी छोड़’।