1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Moto G Max :  मोटो G मैक्स में मिलेगा 7,000mAh की बैटरी ! लॉन्च से पहले फीचर्स लीक

Moto G Max :  मोटो G मैक्स में मिलेगा 7,000mAh की बैटरी ! लॉन्च से पहले फीचर्स लीक

​दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी मोटोरोला भारत में अपनी जी-सीरीज का नया स्मार्टफोन Moto G Max लॉन्च करने जा रही है। बाजार में चर्चा है कि लांच के पहले ही इसके फीचर्स लीक हो गए।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Moto G Max :दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी मोटोरोला भारत में अपनी जी-सीरीज का नया स्मार्टफोन Moto G Max लॉन्च करने जा रही है। बाजार में चर्चा है कि लांच के पहले ही इसके फीचर्स लीक हो गए। कंपनी का यह फोन 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा।

पढ़ें :- भारत में जल्द आएगी उड़ने वाली टैक्सी, नोएडा से गुरुग्राम तक का सफर सिर्फ 15 मिनट में

लॉन्च से पहले Flipkart listing के जरिए फोन के लगभग सभी प्रमुख स्पेसिफिकेशन और कलर ऑप्शन सामने आ गए हैं।

फ्लिपकार्ट की लैंडिंग पेज लिस्टिंग से फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन की जानकारी सामने आई है। फोन में Satin finish के साथ फ्लैट फ्रेम दिया गया है। यह पैनटोन द्वारा चुने गए Color options में पेश किया जाएगा। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के मुताबिक फोन नीले, गहरे ग्रे और गुलाबी रंग में उपलब्ध होगा।

मोटो जी मैक्स में 6.72 इंच का एफएचडी+ डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।

एचबीएम ब्राइटनेस
स्क्रीन की एचबीएम ब्राइटनेस 1,050 निट्स तक होगी। फोन में वॉटर टच 2.0 फीचर भी मिलेगा, जो भीगे हाथों से भी फोन की स्क्रीन को टच करने की सुविधा देता है।

पढ़ें :- Apple iPhone 18 Pro Max : एप्पल आईफोन 18 प्रो मैक्स में मिलेगी अब तक की सबसे बड़ी बैटरी, जानें कैमरा और कनेक्टिविटी

एलपीडीडीआर5एक्स रैम
परफॉर्मेंस के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 6एस जेन 4 चिपसेट दिया जाएगा, जिसे एलपीडीडीआर5एक्स रैम और यूएफएस 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। फोन एंड्रॉयड 16 पर चलेगा और इसे दो ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड तथा तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...