1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. South India’s first bullet train :  हैदराबाद से चेन्नई का सफर सिर्फ 2.5 घंटे में,दक्षिण भारत की पहली बुलेट ट्रेन इन शहरों से गुजरेगी

South India’s first bullet train :  हैदराबाद से चेन्नई का सफर सिर्फ 2.5 घंटे में,दक्षिण भारत की पहली बुलेट ट्रेन इन शहरों से गुजरेगी

हैदराबाद-चेन्नई हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (Hyderabad-Chennai High-Speed ​​Rail Corridor) अब जमीन पर उतरने के लिए तैयार है। खबरों के मुताबिक दक्षिण भारत की पहली हाईस्पीड बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट (High-speed bullet train project) के लिए रेल मंत्रालय और नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) की तैयारियां अंतिम दौर में है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

South India’s first bullet train :  हैदराबाद-चेन्नई हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (Hyderabad-Chennai High-Speed ​​Rail Corridor) अब जमीन पर उतरने के लिए तैयार है। खबरों के मुताबिक दक्षिण भारत की पहली हाईस्पीड बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट (High-speed bullet train project) के लिए रेल मंत्रालय और नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) की तैयारियां अंतिम दौर में है।

पढ़ें :- अहमदाबाद के PG हॉस्टल में छत पर टहल रही छात्रा से दुष्कर्म ,सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहा गार्ड ही निकला आरोपी

इस हाईस्पीड रेल से हैदराबाद से चेन्नई के बीच 12 घंटे की दूरी महज 3 घंटे में पूरी होगी. इस ट्रेन की स्पीड 350 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच होगी। यह रेल परियोजना तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु राज्यों को आपस में जोड़ने में और बेहतर होगी। वहीं ट्रेन के पड़ाव की बात करें तो यह हाई-स्पीड रेल 18 स्टेशनों पर रुकेगी, जिसमें तिरुपति, शमशाबाद, अमरावती, गुंटूर, तिरुवल्लूर और चेन्नई सेंट्रल जैसे बड़े स्टेशन शामिल रहेंगे।

हैदराबाद-चेन्नई हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट भारत सरकार की तरफ से पिछले बजट में घोषित 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का हिस्सा है। जिसे मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...