1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. रांची में छात्रों का प्रदर्शन तेज, विधानसभा के पास लाठीचार्ज के बाद आंसू गैस छोड़ी गई

रांची में छात्रों का प्रदर्शन तेज, विधानसभा के पास लाठीचार्ज के बाद आंसू गैस छोड़ी गई

रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में चल रहा छात्रों का प्रदर्शन सोमवार को और तेज हो गया। बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा की ओर बढ़े और उसके आसपास पहुंचकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। आंसू गैस छोड़े जाने के बाद कुछ समय के लिए छात्र पीछे हटे...

By Harsh 
Updated Date

झारखंड विधानसभा घेराव।  रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में चल रहा छात्रों का प्रदर्शन सोमवार को और तेज हो गया। बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा की ओर बढ़े और उसके आसपास पहुंचकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। आंसू गैस छोड़े जाने के बाद कुछ समय के लिए छात्र पीछे हटे, लेकिन थोड़ी देर बाद दोबारा एकजुट होकर पुलिस के सामने विरोध करने लगे। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों की ओर से पुलिस की तरफ चप्पल और पानी की बोतलें फेंके जाने की भी बात सामने आई है।

पढ़ें :- धनबाद में अवैध कोयला खदान धंसने से बड़ा हादसा, दो महिलाओं की मौत, कई घायल

इस पूरे घटनाक्रम पर छात्र नेता रवींद्र पासवान ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं और कुछ असामाजिक तत्व प्रदर्शन का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। पासवान ने कहा कि ऐसे लोगों की पहचान के लिए छात्र संगठन के स्वयंसेवक भी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि CCTV फुटेज और मौके पर बनाए गए वीडियो की जांच की जाएगी और प्रदर्शन को भटकाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने छात्रों से अपील की कि अगर उन्हें भीड़ के बीच कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो इसकी जानकारी स्वयंसेवकों को दें।

पढ़ें :- झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, हलाला के बाद दोबारा निकाह से इनकार अपराध नहीं

छात्र नेता ने कहा कि आंदोलन को शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने सरकार से छात्रों की मांगों पर जल्द फैसला लेने की अपील करते हुए कहा कि शाम तक प्रदर्शन में भीड़ और बढ़ सकती है।
वहीं विधानसभा की तरफ बढ़ रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस लगातार सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है। लाठीचार्ज और आंसू गैस के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है और छात्र दोबारा जुटकर पुलिस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...