1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Video- अरुण जेटली स्टेडियम बना जंग का मैदान, आपस में भिड़े भारतीय शेर, जमकर हुई नोंकझोंक

Video- अरुण जेटली स्टेडियम बना जंग का मैदान, आपस में भिड़े भारतीय शेर, जमकर हुई नोंकझोंक

Cricket Fight Video: क्रिकेट को जेंटलमैन गेम कहा जाता है, लेकिन कई मौकों पर क्रिकेट ग्राउंड जंग का मैदान बन जाता है, ऐसा ही कुछ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दिल्ली प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान देखने को मिला। जहां भारत को अपनी कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले यश ढुल और आईपीएल की सनसनी प्रियांश आर्या आपस में भिड़ते हुए नजर आये। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Viral Video : जापान के लोगों पर चला लॉलीपॉप लागे लू गाने का जादू, भोजपुरी धुन पर जमकर थिरके विदेशी

दरअसल, ये मामला दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के मौजूदा सीजन के सेंट्रल दिल्ली किंग्स बनाम आउटर दिल्ली वॉरियर्स मैच का है। इस मैच सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान यश ढुल और आउटर दिल्ली वॉरियर्स के बल्लेबाज प्रियांश आर्या मैच खत्म होने के बाद आपस में भिड़ गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बाकी खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ दो खिलाड़ियों को समझाते और एक-दूसरे से दूर ले जाते नजर आ रहा हैं। दावा किया जा रहा है कि जिन खिलाड़ियों के बीच लड़ाई हुई वो यश ढुल और प्रियांश आर्या हैं। हालांकि, लड़ाई की वजह साफ नहीं हो पायी है और हम वीडियो में किए गए दावों की पुष्टि नहीं करते हैं।

क्या रहा मैच का परिणाम?

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 का 19वाँ मैच आउटर दिल्ली ने 25 रनों से अपने नाम किया। इस मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 216 रन बनाए थे। उसके लिए यजस शर्मा ने 46 रनों की पारी खेली और वह टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे।

दूसरी पारी में यह ढुल की कप्तानी वाली सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम काफी कोशिशों के बाद भी 17.2 ओवरों में 191 रनों पर ढेर हो गई।ढुल ने टीम के लिए 47 रन बनाए। उन्होंने 23 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्कों की मदद से ये पारी खेली। टीम के लिए सबसे ज्यादा स्कोर जसवीर सहरावत ने बनाया। उन्होंने 33 गेंदों पर छह चौके और चार छक्कों की मदद से 62 रनों की पारी खेली।

पढ़ें :- Video : ये क्या बोल गए बीजेपी सांसद रवि किशन, कहा-राहुल गांधी आप प्रधानमंत्री बनने जा रहे हो...
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...