1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पीडीए चौपाल में सपा नेता राजेश निषाद को सिक्कों से तौला,समर्थकों ने जताया सम्मान

पीडीए चौपाल में सपा नेता राजेश निषाद को सिक्कों से तौला,समर्थकों ने जताया सम्मान

पीडीए चौपाल में सपा नेता राजेश निषाद को सिक्कों से तौला, समर्थकों ने जताया सम्मान

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गांव-गांव आयोजित किए जा रहे पीडीए चौपाल कार्यक्रम के तहत सोमवार को पनियरा थाना क्षेत्र के नरकटहा गांव में चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे सपा नेता राजेश निषाद का समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में सम्मान किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें सिक्कों से तौलकर अपना सम्मान और आभार जताया।

पढ़ें :- ‘हर घर तिरंगा’ के संदेश के साथ 22वीं वाहिनी एसएसबी ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

पीडीए चौपाल के दौरान राजेश निषाद ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित मुद्दों को समझने का प्रयास किया। चौपाल में स्थानीय लोगों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उनके सामने रखा।

कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा सिक्कों से तौलकर सम्मान किए जाने का दृश्य चर्चा का विषय बना रहा। समर्थकों ने कहा कि यह सम्मान उनके प्रति कार्यकर्ताओं के स्नेह और विश्वास का प्रतीक है।

सपा नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पीडीए चौपाल के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सुनना और पार्टी के विचारों व नीतियों को जनता तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता, समर्थक और ग्रामीण मौजूद रहे।

पढ़ें :- रांची में JPSC-JSSC के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन उग्र, विधानसभा के पास पुलिस ने किया लाठीचार्ज, प्रदर्शनकारियों ने वाटर कैनन पर डांस किया

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...