1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Assembly By-Election Voting : आज बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी की साख दांव पर, तीनों सीटों पर वोटिंग जारी

Assembly By-Election Voting : आज बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी की साख दांव पर, तीनों सीटों पर वोटिंग जारी

Assembly By-Election Voting : आज मध्य प्रदेश की दतिया, बिहार की बांकीपुर और गुजरात की मंजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में सुबह से वोटिंग जारी है। इन तीनों राज्यों में बीजेपी सत्ता में है और उसकी साख दांव पर है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है और 3 अगस्त को उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

By Abhimanyu 
Updated Date

Assembly By-Election Voting : आज मध्य प्रदेश की दतिया, बिहार की बांकीपुर और गुजरात की मंजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में सुबह से वोटिंग जारी है। इन तीनों राज्यों में बीजेपी सत्ता में है और उसकी साख दांव पर है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है और 3 अगस्त को उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

पढ़ें :- Bye Election : एक लोकसभा और छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 6 अक्तूबर को, मतगणना 9 को, जानें कौन सी सीटें हैं शामिल?

दतिया और बांकीपुर सीट के उम्मीदवार काफी चर्चा का विषय रहे हैं। जहां दतिया में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है तो बांकीपुर में बीजेपी बनाम जन सुराज पार्टी मुकाबला है। बता दें कि साल 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती ने पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को 75 मतों से हराकर जीत हासिल की थी। लेकिन, धोखाधड़ी के एक मामले में भारती को तीन साल की सजा सुनाई गई है, जिसके चलते यहां उपचुनाव हो रहे हैं। दतिया विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है।

बिहार की बांकीपुर सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद सीट खाली हुई थी। इस क्षेत्र को बीजेपी का गढ़ माना जाता है और सत्ताधारी दल के सामने अपने गढ़ को बचाने की चुनौती है। इस बार भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर खुद इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी 1995 से यह सीट हारी नहीं है।

गुजरात की मंजलपुर विधानसभा सीट बीजेपी नेता और राज्य के पूर्व मंत्री योगेश पटेल का दो जून को लंबी बीमारी से निधन के बाद खाली हुई थी। इस सीट के उपचुनाव में सत्ताधारी बीजेपी ने वडोदरा नगर निगम के पूर्व पार्षद सतीश गोविंदभाई पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने अपनी गुजरात इकाई के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री भीखाभाई रबारी को मैदान में उतारा है।

पढ़ें :- कौन हैं BJP के बड़े चेहरे दिनेश शर्मा, जिन्हें अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल बनाया गया? जानिए पूरा सफर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...