1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. पहलवान बबीता फोगाट के घर गूंजी किलकारी, शिवरात्रि पर बेटी के जन्म से छाई परिवार में खुशियां

पहलवान बबीता फोगाट के घर गूंजी किलकारी, शिवरात्रि पर बेटी के जन्म से छाई परिवार में खुशियां

देश की चर्चित पहलवान और दंगल गर्ल के नाम से मशहूर बबीता फोगाट (Wrestler Babita Phogat) के परिवार में खुशियों ने दस्तक दी है। बीते दिन शिवरात्रि के पावन अवसर पर बबीता फोगाट (Babita Phogat) मां बनीं और उन्होंने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। नन्ही परी के घर आने की खबर सामने आते ही परिवार, रिश्तेदारों और उनके प्रशंसकों के बीच खुशी का माहौल बन गया।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। देश की चर्चित पहलवान और दंगल गर्ल के नाम से मशहूर बबीता फोगाट (Wrestler Babita Phogat) के परिवार में खुशियों ने दस्तक दी है। बीते दिन शिवरात्रि के पावन अवसर पर बबीता फोगाट (Babita Phogat) मां बनीं और उन्होंने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। नन्ही परी के घर आने की खबर सामने आते ही परिवार, रिश्तेदारों और उनके प्रशंसकों के बीच खुशी का माहौल बन गया। बबीता ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस खुशखबरी को साझा किया और अपनी बेटी को मां पार्वती का स्वरूप बताते हुए इसे परिवार के लिए अनमोल आशीर्वाद बताया।

पढ़ें :- योगी सरकार का भूमाफियाओं पर प्रहार, मुक्त कराई 2 लाख एकड़ जमीन, एंटी भूमाफिया पोर्टल पर दर्ज 99 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण

बताया गया कि बबीता फोगाट (Babita Phogat) ने दिल्ली के एक निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। शिवरात्रि (Shivratri) के दिन बच्ची के जन्म को परिवार बेहद शुभ मान रहा है। बबीता ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बेटी के आगमन को भगवान का विशेष आशीर्वाद बताया। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह खबर सामने आई, उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया। खेल जगत से जुड़े लोगों के साथ-साथ बबीता के चाहने वालों ने भी उन्हें मां बनने की शुभकामनाएं दीं और नन्ही बच्ची के स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- अमित शाह में ऐसा क्या खास है कि जब मीडिया चुप होकर खड़ा हो जाता है? जबकि देश का छात्र मोदी सरकार से नहीं डरता

बबीता फोगाट की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी शादी पहलवान विवेक सुहाग से हुई है। दोनों पहले से एक बेटे के माता-पिता हैं। बेटी के जन्म के साथ परिवार में एक और सदस्य के जुड़ने से खुशियां दोगुनी हो गई हैं। परिवार के लिए यह पल इसलिए भी खास है क्योंकि सावन के शिवरात्रि जैसे पवित्र पर्व पर घर में बेटी का आगमन हुआ है।

बबीता फोगाट की पहचान सिर्फ उनके पारिवारिक जीवन तक सीमित नहीं है। उन्होंने कुश्ती के मैदान में अपनी अलग पहचान बनाई और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। उनकी मेहनत और संघर्ष की कहानी देशभर की महिलाओं और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा रही है। खेल के बाद बबीता ने राजनीति में भी कदम रखा और 2019 में हरियाणा की चरखी दादरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। अब बबीता की जिंदगी में एक नई जिम्मेदारी जुड़ गई है। बेटे युवराज के साथ उनकी नन्ही बेटी भी परिवार का हिस्सा बन चुकी है। बबीता के लिए यह पल उनके खेल करियर की उपलब्धियों से अलग, जिंदगी की सबसे खास खुशियों में से एक बन गया है।

रिपोर्ट: कल्पना पांडेय

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...