बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के सितारे इस समय बुलंदियों पर हैं। फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) के बाद से ही सुपरस्टार की डिमांड और भी ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में फैंस के मन में यह सवाल आ रहा था कि एक्टर अगली किस फिल्म में नजर आएंगे? हम आपके लिए इसी को लेकर एक अपडेट लाए हैं।
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के सितारे इस समय बुलंदियों पर हैं। फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) के बाद से ही सुपरस्टार की डिमांड और भी ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में फैंस के मन में यह सवाल आ रहा था कि एक्टर अगली किस फिल्म में नजर आएंगे? हम आपके लिए इसी को लेकर एक अपडेट लाए हैं।
बीती रात, रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा (Casting Director Mukesh Chhabra) के साथ बांद्रा में हंसल मेहता के ऑफिस से निकलते हुए देखा गया। यह क्लिप वायरल हो गई और फैन्स अंदाजा लगा रहे कि यह उनकी आने वाली फिल्म ‘प्रलय’ (Pralay) को लेकर हो रही बातचीत है। इसकी घोषणा जल्द ही की जा सकती है।
Update:
New project on the cards? 😍
Ranveer Singh and casting director #MukeshChhabra visit filmmaker #HansalMehta's office, ❤️ pic.twitter.com/P2540IiLJQ
पढ़ें :- वेदांग रैना और शरवरी वाघ ने रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग के बारे में कह दी बड़ी बात
— Ranveerians Worldwide ❤️ ✨08.09.24 🎀 (@RanveeriansFC) June 23, 2026
रणवीर ने चेहरे पर लगाया मास्क
हालांकि रणवीर सिंह पैपराजी से बातचीत करने के लिए नहीं रुके और ना ही कैमरे के लिए पोज किया। इस दौरान उन्होंने काले कपड़ों पहने हुए थे और चेहरे को मास्क से ढक रखा था। वह सीधे अपनी कार की ओर चले गए।
जल्द ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई, जिसमें एक व्यक्ति ने कहा कि ‘यह ‘प्रलय’ के लिए है।’ एक और यूजर ने लिखा कि ‘हंसल मेहता के ऑफिस के बाहर देखा गया। क्या हम उनके जन्मदिन पर ‘प्रलय’ के बारे में किसी घोषणा की उम्मीद कर सकते हैं?’ अन्य यूजर्स ने लिखा कि ‘प्रलय’ की मीटिंग्स’ और हमें उम्मीद है कि सब अच्छा होगा।’
फरहान अख्तर ने दर्ज करवाई थी शिकायत
‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की जबरदस्त सफलता के बाद रणवीर सिंह, फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ से अचानक बाहर होने को लेकर विवादों में घिर गए। फिलहाल एक्टर लाइमलाइट से दूर है और इस मामले में उन्होंने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज’ ने लास्ट मिनट में डॉन 3 छोड़ने पर रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन कॉपरेशन का निर्देश जारी किया। यह निर्देश तब जारी किया गया जब प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने एक्टर के खिलाफ 45 करोड़ रुपये के नुकसान का हवाला देते हुए शिकायत दर्ज कराई।